भोपाल: मध्य प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आज (रविवार) से शुरू हो रही है। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों (गायन, वादन और नृत्य) के साथ ही माध्यमिक शिक्षकों (विषय) की परीक्षा होगी। सबसे पहले माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, संस्कृत और अंग्रेजी विषय के लिए शिक्षक चयन परीक्षा होगी।
मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड (ईएसबी) द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा आज से प्रदेश के 13 शहरों में आयोजित की जा रही है, जो 29 अप्रैल तक चलेगी। कुल 10 हजार 756 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 1.60 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
अभ्यर्थियों को मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे कोई भी एक पहचान पत्र लाना आवश्यक है। परीक्षा के प्रवेश द्वार पर और परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी मूल पहचान पत्र नहीं लाते हैं, तो उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, डिजिटल घड़ी या नकल सामग्री लाना सख्त वर्जित है।
परीक्षा केंद्र पर काला बॉल प्वाइंट पेन और बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
JEE Mains Result 2026: इंतजार खत्म....जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
10वीं की परीक्षा से पहले CBSE बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन, दिए सख्त निर्देश
JEE Mains Result 2026 Date: जेईई मेन परीक्षा का परिणाम टला, अब 16 फरवरी को जारी होगा रिजल्ट
क्विक-कॉमर्स में करियर की रफ्तार तेज: व्हाइट-कॉलर जॉब्स में 21 प्रतिशत से अधिक का उछाल
CBSE CTET Admit Card 2026 : सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी, दो शिफ्टों होगा एग्जाम
UPSC New Rules: बदल गए यूपीएससी के नियम, IAS-IFS बार-बार नहीं दे पाएंगे सिविल परीक्षा
JEE Main Answer Key 2026: जेईई मेन की आंसर की जारी, 6 फरवरी तक दे सकते हैं चुनौती
HSBTE Results 2026: हरियाणा डिप्लोमा दिसंबर सेशन का परिणाम जारी, रोल नंबर से ऐसे चेक करें नतीजे
परीक्षा पर सख्तीः नकल पर लगेगी पूरी तरह लगेगी रोक, आइरिस-फिंगरप्रिंट से होगी पहचान
रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! नौकरी खोजने के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे 90 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय लोग
2026 में नौकरी खोजने के लिए एआई का इस्तेमाल करेंगे 90 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय पेशेवर : रिपोर्ट