Recruitment in Bihar:बीएसएससी ने 682 पदों पर निकाली भर्ती, इस तिथि तक करें आवेदन
खबर सार :-
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने बिहार उप सांख्यिकी अधिकारी/ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी 2025 के लिए 682 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। जो कोई भी उम्मीदवार बिहार उप सांख्यिकी अधिकारी/ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रिक्ति के लिए इच्छुक हैं, वे 19 अप्रैल 2025
खबर विस्तार : -
पटनाः बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने बिहार उप सांख्यिकी अधिकारी/ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी 2025 के लिए 682 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। जो कोई भी उम्मीदवार बिहार उप सांख्यिकी अधिकारी/ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रिक्ति के लिए इच्छुक हैं, वे 19 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है।
आवेदन पत्र भरने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना जरूरी
बीएसएससी की तरफ से जारी विज्ञापन के अनुसार उप सांख्यिकी अधिकारी/ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी के 682 रिक्त पदों पर आवेदन के लिए अर्हताएं पूरा करना जरूरी है। इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास अर्थशास्त्र / गणित / सांख्यिकी में से किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष (पुरुष) एवं 40 वर्ष (महिला) होनी चाहिए। बीएसएससी उप सांख्यिकी अधिकारी/ ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रिक्ति 2023 विज्ञापन संख्या 01/2025 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट का भी प्रावधान है । बिहार उप सांख्यिकी अधिकारी/ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी 2025 भर्ती के लिए समय से आवेदन पत्र भरकर जमा करें।
महत्वपूर्ण तिथियां..
• आवेदन प्रारंभ : 01/04/2025
• परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 19/04/2025
• फॉर्म भरने की अंतिम तिथि : 21/04/2025
• परीक्षा तिथि : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
आवेदन शुल्क
• सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 540/-
• एससी/एसटी/पीएच : 135/-
• परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग मोड के माध्यम से करें।
ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें...
• बिहार कर्मचारी चयन आयोग बीएसएससी उप सांख्यिकी अधिकारी / ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2025 के लिए 19 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
• अभ्यर्थी को अपना हाल ही का पासपोर्ट साइज का फोटो अपलोड करना होगा, जिसमें फोटो का बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए। फोटो में अभ्यर्थी सीधा खड़ा होना चाहिए तथा उसके दोनों कान स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए।
• उम्मीदवार बिहार एसएससी नवीनतम नौकरियां 2025 में भर्ती आवेदन पत्र को भरने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ लें।
• अभ्यर्थी अपने सभी दस्तावेज, जिसमें पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण शामिल है, की जांच कर इकट्ठा कर लें।
• भर्ती फॉर्म को भरने के लिए उससे संबंधित स्कैन दस्तावेज तैयार रखें, जिसमें फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ आदि होना जरूरी है।
• आवेदन पत्र जमा करने से पहले पूर्व फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ लें और सभी कॉलम को ध्यानपूर्वक जांच लें।
• फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पूर्व उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21
-
Madhya, Pradesh में दिव्यांग संस्थाओं का भुगतान आसान, Bhopal पर निर्भरता घटी
2026-09-21
-
अस्पतालों में एम्स जैसी व्यवस्था दे रही सरकार: सुक्खू
2026-09-19
-
KVIC Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
2026-09-19
-
LUCKNOW-विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थी बोले, Thank you, CM
2026-09-19
-
AI का इस्तेमाल कर रहे IIT बॉम्बे के छात्र ने किया सुसाइड, संस्थान के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
2026-09-19
-
UPSC : 80 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-18
-
प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू: मिलेगी 6 महीने की ट्रेनिंग
2026-09-17
-
APPSC Recruitment 2026: हॉस्टल वेलफेयर ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती
2026-09-15
-
ISRO Recruitment 2026: टेक्निकल असिस्टेंट से फायरमैन तक वैकेंसी
2026-09-12
-
NCRTC Recruitment 2026: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, लाखों में सैलरी
2026-09-11
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09