RBSE 10th Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) मंगलवार 24 मार्च को 2026 की 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर स्थित राजस्थान बोर्ड ऑफिस पहुंचकर नतीजे जारी किए। रिजल्ट जारी होते ही लंबे समय से अपने इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। इस साल, बोर्ड ने 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच परीक्षाएं आयोजित की थीं।
इस साल, पूरे राज्य से 10 लाख से ज़्यादा छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। परीक्षाओं के समापन के महज़ एक महीने के भीतर ही रिजल्ट जारी करके, बोर्ड ने अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम इस बार 94.23 प्रतिशत रहा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी नतीजों में कुल 94.23% छात्र सफल रहे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है। लड़कों का पास प्रतिशत जहां 93.63 रहा वहीं 94.20 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की। राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम इस बार 94.23 छात्र पास हुए—जो पिछले साल के आंकड़े 93.06% की तुलना में 1.17% की बढ़ोतरी है। उधर नतीजे जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखा जा रहा है, जिससे पेज लोड होने में थोड़ी देरी हो सकती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं।
10वीं को साथ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 8वीं और 5वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। 5वीं कक्षा का रिजल्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देखें। पांचवीं का परिणाम 97.01 फीसदी रहा है। 5वीं 8वीं का रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा। आप नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं....
इसके अलावा आप SMS के माध्यम से भी अपना कक्षा 10 का परिणाम देख सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है:-
गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं आमतौर पर हर साल फरवरी और मार्च के महीनों में आयोजित की जाती हैं। साल 2026 में, माध्यमिक (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। एक ऐसा इंतजार जो जल्द ही खत्म होने वाला है।
RBSE 10th Result 2026: 10वीं परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक जरूरी
इस साल, राजस्थान कक्षा 10 बोर्ड परीक्षाओं में कुल 1,068,078 उम्मीदवार शामिल हुए। RBSE ने वर्ष 2026 के लिए कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित कीं। पिछले वर्षों की तरह, इस साल भी इस परीक्षा में 10 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। उम्मीदवारों ने कुल छह विषयों की परीक्षा दी, जिनमें से हर विषय के लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित थे। अब, जो भी उम्मीदवार कुल 600 अंकों में से कम से कम 33% अंक प्राप्त करेगा, उसे कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार न्यूनतम 33% अंक भी प्राप्त करने में असफल रहेंगे, उन्हें इस वर्ष निर्धारित कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
देश की दिग्गज कंपनियों में इन 5 कोर्स करने वालों की बड़ी डिमांड, सलाना लाखों का पैकेज
UPESSC भर्ती परीक्षा को लेकर फेसबुक पर फैलाई अफवाह, यूजर्स को पड़ा महंगा
UP Police SI Result 2026: यूपी पुलिस भर्ती का परिणाम घोषित, कितना गया कट-ऑफ
TN 12th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, 95.20% छात्र सफल, यहां देखें मार्कशीट
करोड़ों की फीस ठुकराया, पीक पर बदला करियर, अब सत्ता सम्भाल रहे विजय थलपति
Job alert: छंटनी की तैयारी शुरू 15 हज़ार लोगों की जाएगी जॉब, भारतीय युवा सबसे ज्यादा प्रभावित
कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के 276 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
IFFCO Vacancy 2026 इफको में निकली बंपर vacancy, आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई
कितना आसान रहा नीट 2026 का पेपर, आपने किया एनालिसिस
Careers update: आप बेरोजगार नहीं, बेखबर हैं, इन जगहों पर बंपर वैकेंसी 20 लाख तक पैकेज
Cuet ug exam 2026: 15 लाख बच्चे 35 शिफ्ट, एक दिन में 5 विषय पर कितने पेपर
Success story: कॉर्पोरेट की जॉब छोड़ यूट्यूब से मिला हुनर, 60 लाख का टर्नओवर
NEET UG 2026 Exam: देशभर के 551 शहरों में आज 22.79 लाख परीक्षार्थी देगें नीट यूजी की परीक्षा