NEET UG 2026: एनटीए ने नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद फीस रिफंड के लिए बैंक खातों में अपनी जानकारी जमा करने की तय सीमा बढ़ा दी है। आयोग ने अंतिम तारीख 27 मई से बढ़ाकर 22 जून तक कर दी है। इस साल लगभग 23 लाख बच्चों से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से फीस रिफंड के लिए अब तक 13 लाख बच्चों ने आवेदन किया है। इतनी बड़ी संख्या होने के कारण कई छात्र अभी तक अपनी बैंक डिटेल्स जमा नहीं कर पाए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एनटीए ने तारीख बढ़ा दी है और छात्रों से जल्द से जल्द सावधानी के साथ डॉक्यूमेंट्स जमा करने की अपील की है।
देश भर में 3 मई को नीट एग्जाम का आयोजन किया गया था, लेकिन भारी गड़बड़ी के कारण पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद पूरे देश में छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। पेपर लीक होने में कई लोग लिप्त पाए गए जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई चल रही है। हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों को इस बीच राहत की खबर दी है। आयोग ने नीट परीक्षा शुल्क को रिफंड करने के तय सीमा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। जो छात्र अभी तक किसी कारण से अपना बैंक डिटेल्स सबमिट नहीं कर पाएं हैं, वो 22 जून रात 11 बजकर 50 मिनट तक डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकते हैं। आयोग ने इस बात का ध्यान रखा है कि एक भी बच्चा अपनी फीस वापस पाने से वंचित न रह जाए।
एनटीए ने अपने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही एक सार्वजनिक नोटिस के द्वारा सख्त चेतावनी देते हुए कहा, ''एक बार बैंक खाते की जानकारी सबमिट होने के बाद उसे पूरी तरह से अंतिम प्रक्रिया मान लिया जाएगा। इसमें सुधार या किसी भी तरह के बदलाव की कोई दूसरी प्रक्रिया उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए छात्र फॉर्म सबमिट करने से पहले अपने अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड को बहुत ध्यान से जांच लें।'' इसके साथ ही एनटीए ने छात्रों को सुझाव दिया कि सटीकता कंफर्म करने से पहले छात्र पोर्टल पर अपने कैंसिल्ड चेक का कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं।
नीट परीक्षा लीक होने से देशभर में हुए विवादों के बाद फीस रिफंड किया जा रहा है। एनटीए ने साफ कहा है कि छात्र अंतिम तारीख का इंतजार न करें, बल्कि समय से पहले ही पूरी जानकारी सबमिट कर लें। फॉर्म भरने वालों की संख्या लाखों में है और ऐसे में डेडलाइन के समय भारी ट्रैफिक होने के कारण सर्वर डाउन हो सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें।
अन्य प्रमुख खबरें
NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
2026-06-09
SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28
CBSE Paper Checking: पेपर चेकिंग विवाद, धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
2026-05-28
टाटा मेमोरियल सेंटर में 44 पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू
2026-05-27
2026-05-26
DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : केरल प्लस टू (12वीं) का रिजल्ट घोषित, 77.97% छात्र पास
2026-05-26