NTA NEET UG Result 2025 Topper List : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शनिवार को NEET UG 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा पास की है। इस साल के NEET परीक्षा में राजस्थान के हनुमानगढ़ में रहने वाले महेश कुमार (Mahesh Kumar) ने 720 में से 686 अंक हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है। वे पिछले तीन सालों से सीकर के एक मशहूर करियर इंस्टीट्यूट में तैयारी कर रहे थे।
Mahesh Kumar ने अपनी कड़ी मेहनत के कारण ही वह पूरे देश के 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। महेश एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता-पिता दोनों ही सरकारी नौकरी में हैं। उनकी पढ़ाई का सफर कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से भरा रहा है। वह डबली राठान गांव के रहने वाले हैं। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार और गांव को गौरवान्वित किया है, बल्कि यह सीकर के लिए भी एक और बड़ी उपलब्धि है। अब सीकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।
NEET UG 2025 का परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइटों neet.nta.nic.in, neet.ntaonline.in या exam.nta.ac.in पर अंतिम आंसर-की के साथ उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन से आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इस साल 12 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए है। नीट यूजी परीक्षा में इस साल कुल 22,76,069 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 22,09,318 कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे और 12,36,531 अभ्यर्थी पास हुए हैं। नीट 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर के लगभग 500 शहरों में स्थित 5,453 केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
उल्लेखनीय है कि NEET UG 2025 सफल होने वाले छात्रों को NEET UG काउंसलिंग में शामिल होना होगा। फिर उनकी रैंक और वरीयता के हिसाब से उन्हें देश के किसी भी मेडिकल कॉलेज (NEET Result 2025) में एडमिशन मिलेगा। सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ही मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल पाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार
NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म आज जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ! ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई
इस मिस्टेक से रिजेक्ट होता है सरकारी नौकरी का फार्म, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
Cuet ug 2026 exam:परीक्षा 11 मई से शुरू, NTA की गाइडलाइन जारी