Neet Paper Leak Controversy: नीट यूजी री-एग्जाम पर फिर मचा बवाल, छात्रों ने लगाया पेपर लीक का आरोप; NTA ने बताया अफवाह

खबर सार :-

हाल ही में पिछले रविवार को नीट यूजी का री-टेस्ट कराया गया। अब परीक्षा होने के बाद कुछ छात्र दावा कर रहे हैं कि इस बार का नीट का पेपर भी लीक हो चुका है।
Neet Paper Leak Controversy: नीट यूजी री-एग्जाम पर फिर मचा बवाल, छात्रों ने लगाया पेपर लीक का आरोप; NTA ने बताया अफवाह

खबर विस्तार : -

Neet Paper Leak Controversy: एनटीए द्वारा नीट पेपर लीक होने के बाद री-एग्जाम कराया गया, जो कि 21 जून रविवार को हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम होने के बावजूद भी परीक्षार्थी सोशल मीडिया पर नीट पेपर लीक के सबूत दे रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि री-एग्जाम भी लीक हो गया है। चलिए जानते हैं कि इस पर एनटीए का क्या कहना है। 

Neet Paper Leak Controversy: छात्रों का दावा 25-25 हजार में बेचा गया नीट परीक्षा का पेपर

नीट पेपर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम कराया गया, लेकिन पेपर लीक का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मोहम्मद मुजम्मिल नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया, जिसने परीक्षा सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 21 जून 2026 को हुए नीट परीक्षा का पेपर किसी प्राइवेट टेलीग्राम चैनल पर महज 25-25 हजार में बेचा गया है। इसमें यह भी दावा किया गया कि इसे लगभग 100 से ज्यादा बच्चों ने खरीदा है। कई यूजर्स ने इसे 100 प्रतिशत कन्फर्म बताते हुए पेपर लीक होने का दावा कर रहे हैं। यह खबर सामने आते ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक्शन में आ गई और इस पोस्ट पर एजेंसी ने जवाब दिया है। 

Neet Paper Leak Controversy: टेलाग्राम के प्राइवेट ग्रुप से पैसे लेकर पेपर लीक- मोहम्मद मुजम्मिल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसके जवाब में कहा कि इन दावों को वह सिरे से खारिज करता है। एजेंसी ने इसे महज एक अफवाह बताया है। एनटीए ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि वीडियो में दिख रहे प्रश्न पत्र के आईडी की जांच की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे फर्जी वीडियो बनाकर भ्रम फैलाने और बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी ओर लाखों बच्चे इस खबर को सुनकर डर गए हैं। इस वायरल ट्वीट ने एक बार फिर से एनटीए को खुली चुनौती दी है। मोहम्मद मुजम्मिल ने दावा किया है कि टेलाग्राम के एक प्राइवेट ग्रुप से पैसे लेकर पेपर लीक किया गया है।

Neet Paper Leak Controversy: एनटीए ने आरोपों को सिरे से नकारा 

मोहम्मद ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीट यूजी परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र कुछ लोगों के हाथ लग चुका था। इस कारण बाकी बच्चों के भविष्य  पर संकट मंडरा रहा है। इस पोस्ट में स्क्रीनशॉट और वीडियो क्लिप्स भी शेयर किए गए हैं। हालांकि इन आरोपों को एनटीए ने सिरे से नकार दिया है। एजेंसी ने बच्चों से अपील की है कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें। एनटीए ने साफ कहा है कि वायरल वीडियो में जो प्रश्न पत्र दिखाए जा रहे हैं उसमें एक यूनिक आईडी मौजूद है। इसके जरिए सारी चीजों का पता लगाया जा सकता है। एजेंसी आईडी को ट्रैक कर मामले की जांच में जुटी है। 

ये भी पढ़ें: Maharashtra TET 2026 exam cancelled : महाराष्ट्र में परीक्षा से चंद घंटे पहले TET का पेपर लीक, ठाणे में बिछाया गया खुफिया जाल, परीक्षा रद्द!

अन्य प्रमुख खबरें