Maharashtra Board SSC 10th Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 92.09 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की। परीक्षा में शामिल छात्रा अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों scresult.mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर देख सकते है। इसके अलावा DigiLocker ऐप पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जारी 10वीं कक्षा के नतीजों के अनुसार, इस साल सिर्फ 4.71 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस वर्ष भी महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.96 प्रतिशत के साथ बाजी मारी है। जबकि लड़कों का कुल पासिंग प्रतिशत 89.56 फीसदी दर्ज किया गया है।
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
बता दें कि हाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षाएं पूरे राज्य में 20 फरवरी से 18 मई के बीच 5,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें 15 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। वहीं, पिछले साल Maharashtra SSC के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे, जिसमें लगभग 1.6 मिलियन (16 लाख) छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा दर्ज किया गया पासिंग प्रतिशत इस साल के मुकाबले बेहतर था। पिछले साल, महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 93.04 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 2024 में, 10वीं कक्षा के नतीजे 27 मई को जारी किए गए, जिसमें कुल 95.81 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली। इसके विपरीत, 2023 में महाराष्ट्र SSC के नतीजे 2 जून को घोषित किए गए थे, जिसमें 93.83 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
TDB Recruitment 2026: प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 90 हजार तक मिलेगी सैलरी
2026-06-22
NEET री-एग्जाम में चूके छात्र, 1-2 मिनट की देरी से सालभर की मेहनत पर भारी
2026-06-22
NEET UG री-एग्जाम से पहले अजमेर में हड़कंप, वीडियो कॉल पर पेपर दिखाने का दावा कर मांगे 30 हजार रुपये
2026-06-21
NEET Admit Card में अबू धाबी सेंटर पर NTA का खुलासा, कहा- छात्र ने खुद किया था बदलाव का विकल्प
2026-06-20
NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए देशभर में मॉक ड्रिल, पेपर लीक रोकने के लिए बनाई गई थ्री-लेयर सुरक्षा
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15
NEET Admit Card 2026 डाउनलोड और फीस रिफंड को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी
2026-06-15
2026-06-15
NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
2026-06-15
ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
2026-06-11