Joining Letter: एक मंच पर 51,000 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
खबर सार :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'रोजगार मेला' में 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के विकास में युवाओं के योगदान की जमकर सराहना की है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 26 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'रोजगार मेला' में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इससे युवाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवा शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को आश्चर्यचकित कर रहा है। भारतीय युवा दुनिया को दिखा रहा है कि हममें कितना सामर्थ्य है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी के पत्र दिए गए हैं। भारत सरकार के अलग-अलग विभागों में युवाओं के नए दायित्वों की शुरुआत हुई है। आपका दायित्व देश के आर्थिक तंत्र, आंतरिक सुरक्षा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में योगदान करना है। आपका दायित्व श्रमिकों के जीवन में मूलभूत परिवर्तन लाने का होना चाहिए। जब युवा राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनते हैं, तो राष्ट्र तेज विकास करता है और दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाता है। देश का युवा अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को यह दिखाने में सफल रहा है कि हममें कितनी सामर्थ्य है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बढ़ रहे हैं। वर्तमान समय भारत के युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों को प्रदान करने वाला है। इसीलिए वैश्विक संस्थाएं भी हमारे देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ करने में पीछे नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने हाल ही में कहा है कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
मैन्युफैक्चरिंग मिशन को बढ़ावा देने में जुटी सरकार
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने इस बार बजट में मैन्युफैक्चरिंग मिशन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देना और भारत के युवाओं को ग्लोबल स्टैंडर्ड वाले प्रोडक्ट बनाने का मौका देना है। इससे न केवल देश की लाखों एमएसएमई को, हमारे लघु उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पूरे देश में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। यह भी कहा कि देश में युवाओं के लिए नए-नए अवसर बन रहे हैं। पीएम ने विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 का जिक्र करते हुए कहा कि इस आयोजन के केंद्र में भी देश के युवा ही हैं। यहां युवाओं को पहली बार इस तरह का मंच मिल रहा है।
पीएम ने खुले दिल से की बेटियों की तारीफ
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश की बेटियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारत आज जो कीर्तिमान गढ़ रहा है, उसमें हर वर्ग की भागीदारी बढ़ रही है और हमारी बेटियां दो कदम आगे ही चल रही हैं। हमारी नारीशक्ति ब्यूरोक्रेसी से लेकर स्पेस और साइंस के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रही है। सरकार का विशेष ध्यान ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी है। भारत की बेटियां हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री ने यूपीएससी के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि यूपीएससी में दो महिलाओं ने शीर्ष दो स्थान प्राप्त किए हैं, जबकि तीन महिलाएं शीर्ष पांच में हैं। नौकरशाही, अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में नारी शक्ति नई ऊंचाइयों को छू रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं पर विशेष ध्यान दे रही है, बैंक सखी, कृषि सखी और स्वयं सहायता समूह जैसी पहलों के जरिए नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। वर्तमान में भारत में 90 लाख से ज़्यादा स्वयं सहायता समूह हैं, जिनसे 10 करोड़ से ज्यादा महिला सदस्य जुड़ी हैं। उनकी क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार ने उनके बजट को पांच गुना बढ़ा दिया है और बिना किसी गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-17
-
छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश के लिए 22 जुलाई से होगी तीसरे चरण की प्रक्रिया
2026-07-17
-
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की चेतावनी: फर्जी कॉल, संदेश और वेबसाइट से सावधान रहें
2026-07-17
-
इंदौर: नीट पेपर लीक समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
2026-07-14
-
स्वतंत्रता दिवस : प्रतियोगिताओं के जरिए लालकिले में समारोह देखने का अवसर
2026-07-13
-
UP Police Constable Result 2026: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द होगा खत्म, ऐसे करें रिजल्ट चेक
2026-07-11
-
इंदिरा गांधी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के 13 पदों पर भर्ती, 13 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
2026-07-10
-
BEML Recruitment: मैनेजर समेत 23 पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
2026-07-09
-
पीडीआईएल में 153 डिप्लोमा और ग्रेजुएट इंजीनियर पदों पर भर्ती शुरू
2026-07-09
-
UP TET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, अभ्यर्थी 14 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
2026-07-09
-
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
2026-07-07
-
NCERT ई-पाठशाला: मुफ्त ऑनलाइन सामग्री बनी छात्रों के लिए बड़ा सहारा, साथ में दी गई ये चेतावनी
2026-07-06
-
NEET UG 2026: रिफंड प्रक्रिया शुरू, 7 जुलाई तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें अभ्यर्थी
2026-07-06
-
MBA में कौन-सा स्पेशलाइजेशन दिलाएगी हाई सैलरी?, जानिए टॉप करियर ऑप्शन
2026-07-06
-
2026-07-05