HP Board 10th Result 2026 Toppers List: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने रविवार को कक्षा 10 की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। इस साल बोर्ड परीक्षा में 83.87 प्रतिशत छात्र सफल रहे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। इस बार टॉप-3 रैंक में कुल 6 छात्रों ने जगह बनाई है छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते है।
बता दें कि इस साल HPBOSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 93,661 छात्र शामिल हुए थे। जिनमें से 78,150 छात्र पास हुए। नतीजतन, परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 83.87% रहा। परीक्षाएं 3 मार्च से 29 मार्च 2026 तक राज्यभर के 384 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
कांगड़ा जिले की अनमोल ने प्रतिशत: 99.86% अंक लाकर राज्य में टॉप किया है। अनमोल ने 700 में से 699 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। जबकि बिलासपुर की पूर्णिमा शर्मा, ऊना के अभिनव मेहता और रूहानी धीमान ने 99.71% के साथ दूसरे स्थान रहे। वहीं हमीरपुर की अश्विका शर्मा और मंडी की अलीशा ठाकुर ने 99.57% के साथ प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है।
एक बार फिर, कक्षा 10 की परीक्षा के नतीजों में टॉप 10 स्थानों पर लड़कियों का दबदबा रहा है। पूरे राज्य में, 107 छात्रों ने टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई है, जिनमें 83 छात्राएं और 24 छात्र शामिल हैं। इस साल की टॉपर भी एक छात्रा है, जिसने 699 अंक हासिल किए हैं। खास बात यह रही कि इस बार टॉप-3 रैंक में कुल 6 छात्रों ने जगह बनाई है।
नतीजे घोषित करते हुए, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परिणामों को समय पर घोषित करने के लिए समन्वित प्रयास किए गए, एक ऐसी उपलब्धि जिसने हिमाचल बोर्ड को राष्ट्रीय स्तर पर पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने आगे घोषणा की कि जिन छात्रों को इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षाओं में 'कम्पार्टमेंट' (पूरक परीक्षा) मिली है, वे जून में दोबारा परीक्षा देने के पात्र होंगे। यह पहल छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का अवसर प्रदान करेगी। हालांकि, जो छात्र पूरी तरह से अनुत्तीर्ण (fail) हो गए हैं, उन्हें जून में परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा भी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म आज जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ! ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई
इस मिस्टेक से रिजेक्ट होता है सरकारी नौकरी का फार्म, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
Cuet ug 2026 exam:परीक्षा 11 मई से शुरू, NTA की गाइडलाइन जारी
No exam railway Recruitment 2026 2027: बिना एग्जाम रेलवे में निकली 1644 पदों पर बंपर वैकेंसी
यूपी में 722 पदों पर आबकारी सिपाही की भर्ती, 12वीं पास के लिए बड़ा मौका
क्या एआई छीन लेगा मजदूरों की नौकरी, आपके लिए क्या है विकल्प?