DRDO-GTRE Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा के 150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 6 जून को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

खबर सार :-
डीआरडीओ-जीटीआरई द्वारा निकाली गई यह भर्ती इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, आईटीआई और सामान्य ग्रेजुएट युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। रक्षा अनुसंधान जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप करने से अभ्यर्थियों को तकनीकी अनुभव और करियर में मजबूती मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते जरूरी दस्तावेज तैयार कर 6 जून को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

DRDO-GTRE Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा के 150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 6 जून को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
खबर विस्तार : -

DRDO-GTRE Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रमुख प्रयोगशाला गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) ने तकनीकी और गैर-तकनीकी अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 150 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 6 जून को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। रक्षा अनुसंधान क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। इसलिए जो युवा अर्हताएं रखते है, वो राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा लें।

अलग-अलग विभागों में निकली वैकेंसी

डीआरडीओ-जीटीआरई द्वारा जारी भर्ती में ग्रेजुएट इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, आईटीआई और सामान्य ग्रेजुएट श्रेणी के पद शामिल किए गए हैं। तकनीकी क्षेत्र में बीई और बीटेक अभ्यर्थियों के लिए सबसे ज्यादा 75 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए 20, आईटीआई ट्रेड्स के लिए 25 और गैर-तकनीकी ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए 30 पद तय किए गए हैं।

बीई-बीटेक उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा अवसर

ग्रेजुएट इंजीनियरिंग श्रेणी में मैकेनिकल, प्रोडक्शन और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के लिए 30 पद रखे गए हैं। वहीं एयरोनॉटिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के 15 पद शामिल हैं। इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन तथा इंस्ट्रूमेंटेशन शाखा के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए 15 पद उपलब्ध हैं। धातु विज्ञान एवं पदार्थ विज्ञान के 4 और सिविल इंजीनियरिंग का 1 पद भी शामिल किया गया है।

डिप्लोमा और आईटीआई अभ्यर्थियों को भी मौका

डिप्लोमा इंजीनियरिंग श्रेणी में मैकेनिकल, प्रोडक्शन और टूल एंड डाई डिजाइन के 10 पद निर्धारित हैं। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा के लिए 7 तथा कंप्यूटर साइंस और आईटी के लिए 3 पद तय किए गए हैं। आईटीआई ट्रेड्स में मशीनिस्ट, सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और शीट मेटल वर्कर जैसे ट्रेड्स शामिल किए गए हैं। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 8 पद रखे गए हैं।

सामान्य ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए भी निकली भर्ती

गैर-तकनीकी श्रेणी में बीकॉम के 10 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा बीएससी, बीए, बीसीए और बीबीए अभ्यर्थियों के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं। ऐसे उम्मीदवार जो प्रशासनिक और कार्यालयी कार्यों में अनुभव हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है।

NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरीः चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमानुसार प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से पहले आईटीआई ट्रेड्स के उम्मीदवारों को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। वहीं अन्य सभी पदों के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी किया गया है।

इंटरव्यू की तारीख और जरूरी दस्तावेज

वॉक-इन इंटरव्यू 6 जून को जीटीआरई, डीआरडीओ, सीवी रमन नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल और फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को डीआरडीओ-जीटीआरई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिफिकेशन से फॉर्म डाउनलोड करना होगा।

अन्य प्रमुख खबरें