CBSE board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है, जो छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
बोर्ड के अनुसार परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) की सिफारिशों के अनुरूप है, जिसमें 10वीं कक्षा के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा का प्रावधान रखा गया है।
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड ने 24 सितंबर 2025 को संभावित डेटशीट जारी की थी। स्कूलों द्वारा एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) जमा करने के बाद अब अंतिम डेटशीट तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि पहले से तय समय-सारणी से छात्रों को रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी छात्र की दो परीक्षाएं एक ही दिन न हों।

एनईपी-2020 के तहत 2026 से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दो बार बोर्ड परीक्षा देने की सुविधा होगी। पहली परीक्षा फरवरी में और दूसरी वर्ष के अंत में आयोजित की जाएगी। छात्र अपने बेस्ट स्कोर को चुन सकेंगे। सीबीएसई के अनुसार यह कदम परीक्षा के दबाव को कम करने और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा सुधार है।
सीबीएसई ने यह सुनिश्चित किया है कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं जेईई (मेन) और नीट जैसी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं से पहले पूरी हो जाएं। बोर्ड ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के साथ समन्वय स्थापित किया है ताकि किसी भी तिथि का टकराव न हो। जेईई आवेदन प्रक्रिया में अब कक्षा 11वीं का पंजीकरण नंबर अनिवार्य किया गया है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे यह जानकारी छात्रों को समय पर उपलब्ध कराएं।
सीबीएसई ने बताया कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की अंतिम डेटशीट उसकी आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही सभी केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और एनटीए को यह सूचना प्रसारित करने का निर्देश दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार
NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म आज जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ! ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई