AI Side effects: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच, करीब 50 प्रतिशत मिलेनियल्स को अगले तीन से पांच वर्षों में अपनी नौकरी खोने का डर सता रहा है। ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कर्मचारियों में एआई के कारण कामकाज के तरीकों में आ रहे बदलावों को लेकर अनिश्चितता और असुरक्षा का भाव बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया कि 54 प्रतिशत भारतीय कर्मचारी मानते हैं कि उनकी ऑर्गनाइजेशन अभी एआई इम्प्लीमेंटेशन के पायलट या इंटरमीडिएट स्टेज पर हैं। यह इस बात का संकेत है कि कार्यस्थलों पर तकनीक-आधारित बदलाव तेजी से बढ़ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 10 में से चार कर्मचारी (40%) को लगता है कि एआई आने वाले तीन से पांच सालों में उनकी जगह ले सकता है। यह डर किसी एक खास सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि हर स्तर के कर्मचारियों में देखा गया है। इतना ही नहीं, एआई से नौकरी छिनने की चिंता के चलते कम से कम 40 प्रतिशत कर्मचारी अपनी मौजूदा कंपनी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। यह रुझान एचआर विभागों और सीनियर लीडरशिप के लिए गंभीर संकेत है, क्योंकि यह कर्मचारियों की स्थिरता और भरोसे पर सीधा असर डाल सकता है।
ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया के सीईओ बलबीर सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे इंडस्ट्रीज में एआई अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है, लीडर्स को ऐसे हाई-इम्पैक्ट एआई स्ट्रेटेजी तैयार करनी होगी जो इंसानी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करें, न कि उन्हें प्रतिस्थापित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे बड़ी चुनौती अब ऑर्गनाइजेशनल रेसिस्टेंस और कर्मचारियों की तैयारी से जुड़ी है। जो कंपनियां अपने कर्मचारियों को एआई के प्रति प्रशिक्षण और जागरूकता दे रही हैं, वे बदलाव के दौर में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि जिन कंपनियों ने अभी तक एआई को नहीं अपनाया है, उनमें 57 प्रतिशत कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके विपरीत, जिन संगठनों ने एआई को एडवांस्ड स्टेज पर लागू किया है, वहां यह आंकड़ा सिर्फ 8 प्रतिशत है। यह दर्शाता है कि जब कंपनियां एआई का प्रभावी और पारदर्शी तरीके से उपयोग करती हैं, तो कर्मचारियों में विश्वास और स्थिरता बढ़ती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Careers update: आप बेरोजगार नहीं, बेखबर हैं, इन जगहों पर बंपर वैकेंसी 20 लाख तक पैकेज
Cuet ug exam 2026: 15 लाख बच्चे 35 शिफ्ट, एक दिन में 5 विषय पर कितने पेपर
Success story: कॉर्पोरेट की जॉब छोड़ यूट्यूब से मिला हुनर, 60 लाख का टर्नओवर
NEET UG 2026 Exam: देशभर के 551 शहरों में आज 22.79 लाख परीक्षार्थी देगें नीट यूजी की परीक्षा
ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका: RBI में ऑफिसर भर्ती, 20 मई तक करें आवेदन
NIELIT पटना में संविदा आधार पर 5 पदों पर भर्ती, 20 मई को वॉक-इन इंटरव्यू
सीबीएसई रिजल्ट को लेकर अफवाह, बोर्ड ने सिरे से नकारा
CGBSE Result 2026 Topper List: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
JNSVT 9th Result 2026 Out: नवोदय विद्यालय कक्षा 9 रिजल्ट घोषित, छात्रों का इंतजार खत्म
DGPM में 172 पदों पर भर्ती का मौका, 12 मई तक करें आवेदन
UPSSSC ने विधान भवन रक्षक व अग्निरक्षक के 170 पदों पर निकाली भर्ती, 9 जून से शुरू होंगे आवेदन