अयोध्याः राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बेनीगंज, अयोध्या में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने रोजगार के अवसरों के लिए प्रतिभाग किया।
रोजगार मेले का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य ने किया। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं, बल्कि छात्रों को उद्योग की मांग व आवश्यकताओं से भी अवगत कराया जाता है।
मेले में तकनीकी, गैर तकनीकी व कौशलयुक्त ट्रेडों के अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनियों ने ऑन द स्पॉट साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिए।
उद्योगों व संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की यह पहल सराहनीय रही। इसमें भाग लेने वाले युवाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अपने कैरियर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। रोजगार मेले में वरिष्ठ सहायक अजीत सिंह, रतन कुमार, विक्रम शक्ला आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की TBRL में 14 पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू
यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, क्लर्क समेत इन पदों पर 6 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: NITCON में जूनियर इंजीनियर के 100 पदों पर निकली भर्ती
CBSE Class 10th Result: खत्म हुआ इंतजार ! जानें कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन मौका, इन पर पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
यूपी सरकार ने फिर निकाली बंपर भर्तियां, 22 मई से शुरू होंगे आवेदन
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के साथ 8वीं का परिणाम भी आज होगा जारी