AKTU Results 2025 Out: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ ने मंगलवार को सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम के नतीजे जारी कर दिए हैं। ये परिणाम वन व्यू (AKTU One View Result 2025) पर जारी किये गए है। यहां अभ्यर्थी अपना रोल नंबर डालकर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यूजी या पीजी कोर्स की परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट ( aktu.ac.in) पर जाकर अपने नतीजे देख सकते है और साथ ही अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि यह नतीजे जून 2025 में आयोजित स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कोर्स की परीक्षाओं के लिए घोषित किए गए हैं। जारी किए गए नतीजों में BFAD (तीसरा, पांचवां, सातवां), MTech, MURP और MArch (तीसरा सेमेस्टर), BTech और BPharma (पांचवां और सातवां सेमेस्टर) और BVoc (तीसरा, पांचवां) समेत कई कोर्स और सेमेस्टर शामिल हैं।
दरअसल AKTU साल में दो बार सम और विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करता है और चरणबद्ध तरीके से MCA, MBA,BTech, BPharma आदि जैसे कई कोर्स के नतीजे जारी करता है। इससे छात्र आसानी से हर रिजल्ट चरण के तुरंत बाद अपना प्रदर्शन देख सकेंगे।
AKTU की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, कोर्स का नाम (जैसे बी.टेक, बी.फार्मा आदि), सेमेस्टर, परीक्षा वर्ष, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड, SGPA (सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट औसत) और रिजल्ट की स्थिति (पास/फेल) दर्ज होगी।
रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर छात्रों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। कुछ ने खुशी जताई तो कुछ ने अपने अंकों को लेकर चिंता भी जताई। कई छात्रों ने कहा कि समय पर रिजल्ट आना राहत की बात है, खासकर उनके लिए जो आगे की पढ़ाई या प्लेसमेंट की तैयारी कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार