Stock Market Update: घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मजबूत शुरुआत के साथ खुला। लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद शेयर बाजार सुधार देखने को मिला। दरअसल मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 500 अंकों से ज़्यादा उछला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty50 इंडेक्स लगभग 150 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।
सुबह 9:20 बजे, सेंसेक्स 77,180.78 अंकों पर कारोबार कर रहा था, जो 514.86 अंक (या 0.68%) ऊपर था। वहीं निफ्टी (Nifty) 160.45 अंक (या 0.67%) चढ़कर 24,058.40 अंकों पर पहुंच गया। पिछले सत्र में, सेंसेक्स 76,664 अंकों पर बंद हुआ था, जो 999.79 अंक (या 1.29%) नीचे था। Nifty भी 275.10 अंक (या 1.14%) फिसलकर 23,897.95 अंकों पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर तेजी के साथ खुले। केवल एक्सिस बैंक में गिरावट रही। सन फार्मा में 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। अडानी पोर्ट्स, कोटक बैंक, टाटा स्टील, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, टीसीएस, इटरनल, एसबीआई में 1 से 2.5 फीसदी तक तेजी रही। पेटीएम के शेयरों में 8 फीसदी गिरावट आई। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 बढ़त के साथ खुले। केवल एक्सिस बैंक (Axis Bank) में गिरावट देखने को मिली। सन फार्मा (Sun Pharma) में 5 प्रतिशत से ज़्यादा की तेज़ी आई। कोटक बैंक, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, इटरनल, टीसीएस, UltraTech Cement और एसबीआई में 1 से 2.5 फीसदी तक तेजी रही। जबकि Paytm के शेयर 8 प्रतिशत गिर गए; आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है।
अधिकांश एशियाई बाज़ार बढ़त के साथ खुले थे। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को US के बाज़ार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए; Dow 0.16 प्रतिशत नीचे रहा, जबकि Nasdaq 1.63 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।
भारत समेत दुनिया भर के बाज़ारों में आई तेजी की एक वजह ईरान की ओर से US को दिया गया एक नया शांति प्रस्ताव बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पहल का मकसद Strait of Hormuz को फिर से खोलना और दोनों देशों के बीच चल रहे टकराव को खत्म करना है। हालांकि, पिछले हफ़्ते इस्लामाबाद में प्रस्तावित बातचीत रद्द होने के बाद से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास ठप पड़ गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
India-Newzealand के बीच ऐतिहासिक FTA: 27 अप्रैल को लगेगी मुहर, व्यापार को मिलेगा नया पंख
मजबूत डॉलर का असर: सोना-चांदी में फिसलन, निवेशकों की चमक फीकी पड़ी
Crude Oil की महंगाई का असर: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT Sector में तेज बिकवाली
मजबूत डॉलर का असर: सोना-चांदी फिसले, निवेशकों की बढ़ी चिंता
वैश्विक तनाव का असर: Share Market हुआ धड़ाम, IT Sector में सबसे बड़ी मार
Jack up Rig टेंडर रद्द: ONGC ने कीमतों में ‘खेल’ और मिलीभगत की आशंका पर कसा शिकंजा
Seafood Export में भारत का रिकॉर्ड धमाका: 72,000 करोड़ पार, झींगों ने मचाया ग्लोबल बाजार में धूम
Hormuz Crisis से तेल बाजार में उथल-पुथल, 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा Crude Oil