India-US-trade deal: ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान निवेशकों का उत्साह देखने को मिला, जिसके चलते प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। वॉल स्ट्रीट पर जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी और टेक्नोलॉजी व ब्लूचिप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसका असर यह रहा कि एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,976.50 अंक पर बंद हुआ, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।
अमेरिकी टेक शेयरों का प्रमुख सूचकांक नैस्डेक भी पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन करता नजर आया। नैस्डेक 136.48 अंक यानी 0.58 प्रतिशत उछलकर 23,598.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) आज शुरुआती कारोबार में 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,463.78 अंक के स्तर पर ट्रेड करता दिखाई दे रहा है। इससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले सत्रों में अमेरिकी बाजारों की धारणा सकारात्मक बनी रह सकती है।
यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। निवेशकों ने वहां भी मजबूत आर्थिक संकेतों और कॉरपोरेट नतीजों के दम पर खरीदारी की। ब्रिटेन का एफटीएसई इंडेक्स 118.02 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,341.56 अंक पर बंद हुआ। फ्रांस का सीएसी इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,181.17 अंक पर बंद हुआ, जबकि जर्मनी का डीएएक्स इंडेक्स 258.71 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की छलांग लगाकर 24,797.52 अंक के स्तर पर पहुंच गया।
एशियाई बाजारों में मंगलवार को भी चौतरफा तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। एशिया के सभी नौ प्रमुख बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और यह 710.50 अंक यानी 2.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,846 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे संकेत मिलते हैं कि भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हो सकती है।
एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह सूचकांक 260.07 अंक यानी 5.25 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाकर 5,209.74 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। जापान का निक्केई इंडेक्स (Nikkei Index) भी 1,901.82 अंक यानी 3.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 54,557 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन आंकड़ों से साफ है कि एशिया में निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है।
अन्य एशियाई बाजारों (Asian Market's) की बात करें तो सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,935.27 अंक पर पहुंच गया है। थाईलैंड का सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,347 अंक पर कारोबार कर रहा है। इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 92.07 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,014.80 अंक पर है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 31,985.54 अंक पर पहुंच गया है।
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,031.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,817 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इन आंकड़ों से यह साफ है कि वैश्विक स्तर पर बाजारों की धारणा फिलहाल सकारात्मक बनी हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Zomato Platform Fee Hike: ऑनलाइन खाना मंगवाना हुआ महंगा, Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस
Petrol Diesel Price: प्रीमियम पेट्रोल के बढ़े दाम, इंडस्ट्रियल डीजल भी 22 रुपये हुआ महंगा
सोने की चमक फीकी: Bullion Market में बड़ी गिरावट, चांदी भी फिसली, निवेशकों में सतर्कता बढ़ी
MIddle East में राहत की उम्मीद से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, BSE Sensex 75,000 के पार
HDFC बैंक पर RBI का भरोसा बरकरार, अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बीच निवेशकों को राहत
Fed के फैसले से Gold-Silver की चमक फीकी, कीमतों में तेज गिरावट से निवेशक चिंतित
रेलवे का किफायती प्लानः ट्रेनों में Non-AC कोच की बढ़ोतरी, किराए में 45% सब्सिडी से राहत
RBI को Global Award: ‘डॉट बैंक डॉट इन’ से Banking होगी सुपर सुरक्षित!
FED फैसले से पहले बुलियन पर दबाव: Gold-Silver फिसले, निवेशकों में सतर्कता बढ़ी
वैश्विक मजबूती का असर: Indian Share Market हरे निशान में, IT शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
LPG Supply पर जनता को बड़ी राहत: US समेत कई देशों से हो रहा आयात, देशभर में स्थिति सामान्य
भारत का बढ़ता Global Trade दबदबा: 38 विकसित बाजारों के दरवाजे खुले, निर्यातकों के लिए सुनहरा मौका