विश्व पर्यटन दिवस ; बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट और बुक रीडिंग सेशन आज
खबर सार :-
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर कल 27 सितंबर को बीकानेर में अलग तरह के कई कार्यक्रम होंगे। इनमें युवाओं को चहुुंमुखी विकास की शिक्षा मिलेगी।
खबर विस्तार : -
बीकानेर :विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य आयोजन में देशी विदेशी पर्यटकों का स्वागत भी शामिल किया गया है। बीकानेर में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को कई आयोजन किए जाएंगे। इनमें अलग-अलग विभागों की ओर से सांस्कृतिक धरोहरों का प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 9ः00 से 11ः00 तक यहां पर लोक कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
हेरिटेज रूट पर दी जाएंगी प्रस्तुतियां
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोक कला कारांे को आयोजन में महत्व दिया जाएगा। इन लोगों के द्वारा विभाग की ओर से हेरिटेज रूट में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि किताबों से दूर होते जा रहे युवाओं को पुनः पुस्तकों से जोड़ने की कोशिश की जा रही हैं। पर्यटन दिवस के मौके पर बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से रविवार से आयोजन होंगे।
यह भी पढ़ें :उत्तर प्रदेश के इन स्थानों पर भी पितरों को मिलती है मुक्ति, पितृ पक्ष में पिंडदान का विशेष है महत्व
सुबह सात बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
जूनागढ़ परिसर में देशी विदेशी पर्यटकों का स्वागत भी इसी आयोजन के अंतर्गत किया जाएगा। बीकानेर बुक क्लब द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से हर सप्ताह साइलेंट रीडिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिन युवाओं के पंजीकरण होंगे, उन्हें मौका दिया जाएगा। आयोजन सुबह 7ः00 से 11ः00 बजे तक गांधी पार्क में होगा। युवक इसमें अपने पसंदीदा पुस्तकों के साथ पहुंचकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे।
इन्हें आयोजन के दौरान मोबाइल फोन बंद करके वातावरण को शुद्ध बनाए रखने में सहयोग करना होगा। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इस सप्ताह विशेष साइलेंट रीडिंग सेशन शुरू किया जा रहा है। यह आयोजन अन्य आयोजनों की अपेक्षा भिन्न है। इसका मूल उद्देश्य है कि युवाओं को पठन-पाठन की ओर आकर्षित करना है।
खेल, धरोहर और किताबों के प्रति बढ़ेगा रुझान
वर्तमान माहौल में कुछ युवा अपने उद्देश्यों की प्राप्ति करने के लिए किताबों से हटते नहीं हैं, जबकि बहुत से युवक ऐसे हैं जो किताबों की ओर पहुंचना भी नहीं चाहते हैं। विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को बीकानेर क्लब द्वारा विकास प्राधिकरण के सहयोग से बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें ट्रेजर हंट से पहले युवा कोर्ट गेट से रामपुरिया हवेली तक दौड़ते हुए पहुंचेंगे। अपने आप में यह आयोजन भी बड़ा खूबसूरत होगा।
यहां पर पर्यटन धरोहरों, हवेलियों और समृद्ध ऐतिहासिक परंपराओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विरासत कला संस्कृति परंपराओं और खान-पान से संबंधित विभिन्न पहेलियां सुलझाने के लिए कहा जाएगा। यह पहेलियां बीकानेर की बहुरंगी धरोहरों को और ऐतिहासिक विरासतों को प्रदर्शित करेंगी। एक साधारण से क्वेश्चन में उनके उत्तर छिपे हुए होंगे।
200 युवाओं ने कराया पंजीकरण
इसके साथ ही रन क्लब के संस्थापक ईशान शर्मा ने बताया कि अब तक 200 से अधिक युवाओं ने बीकानेर हेरिटेज ट्रेजर हंट के लिए पंजीकरण करवाया है। क्लब द्वारा फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जाती हैं। यह ऐसा आयोजन है, जिसमें बहुरंगी प्रतिभाओं का निखार किया जाता है। बीकानेर के कलेक्टर निशांत जैन और प्राधिकरण आयुक्त स्नेहल ढाय गुडे ने भी युवाओं को इन आयोजनों से जुड़ने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को चौतरफा विकास से जोड़ना है। उन्हें शहर के बारे में जानकारी के साथ ऐतिहासिक इमारतों, भवनों, पुस्तकों और खेल आदि की जानकारी दी जाएगी। बहुत सारे लोग एकसाथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और कुछ दौड़ लगाएंगे। इससे उनका रुझान स्वास्थ्य के प्रति भी पैदा होगा।
पर्यटन की भूमिका हर क्षेत्र में
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में पर्यटन की भूमिका हर क्षेत्र में है। सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य भी पर्यटन पर प्रभाव डालते हैं। विश्व पर्यटन संगठन के संविधान को 27 सितंबर 1970 को अपनाया गया था। पहला आधिकारिक आयोजन 1980 में हुआ था। भारत में कई धरोहर ऐसी हैं, जिनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संम्मान मिल चुका है। कला का पर्यटन पर प्रभाव है तो अपनी संस्कृति का भी प्रभाव पड़ता है। जैसे धार्मिक अवसरों पर दीवाली मनाने के लिए पर्यटक अयोध्या आना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के इन स्थानों पर भी पितरों को मिलती है मुक्ति, पितृ पक्ष में पिंडदान का विशेष है महत्व
अन्य प्रमुख खबरें
-
UP में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, काशी-मथुरा-अयोध्या पर्यटकों से गुलजार
2026-09-26
-
पितृ पक्ष पर UP के इन स्थानों पर भी कर सकते हैं पिंडदान, जानें महत्व
2026-09-25
-
दीपोत्सव पर रामायण-थीम में सजेगी अयोध्या, जगमगाएंगे 30 लाख दीये
2026-09-24
-
ललित कला अकादमी सजाएगी गुप्तारघाट, लखनऊ में जुटेंगे कलाकार
2026-09-24
-
नंदा देवी मेले से लौटी पहाड़ों की रौनक, उत्तराखंड में फिर बढ़े सैलानी
2026-09-23
-
MP में बुजुर्गों के तीर्थाटन के सपने को साकार कर रही तीर्थ-दर्शन योजना
2026-09-21
-
उत्तराखंड में होम स्टे व्यवसाय से स्वरोजगार और पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा
2026-09-19
-
छह साल बाद शांति निकेतन पर्यटकों के लिए खुला
2026-09-19
-
धार जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, वराह रैली की जिद पर सनातन प्रहरी, 7 अरेस्ट
2026-09-15
-
नावों को नहीं चलने दे रहीं वाराणसी की गंगा, थोड़ी जगह भीड़ ज्यादा, रोज हो रही धक्का-मुक्की
2026-09-11
-
चमोली में स्थित है बैरासकुंड महादेव मंदिर, जहां रावण ने की थी तपस्या
2026-08-31
-
पर्यटन में दिखेंगे राधा-कृष्ण, फिरोजाबाद में बन रहे पांच धाम
2026-08-29
-
पर्यटन विभाग ने शुरू किया 'स्पिरिचुअल ट्रायंगल' टूर पैकेज, जानें किराया
2026-08-27
-
UP के इस स्थान पर पांडवों ने की थी स्वयंभू शिवलिंग की पूजा
2026-08-24
-
जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा उत्तर प्रदेश, अब लखनऊ में साझेदारी पर होगी बात
2026-08-20