योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा
खबर सार :-
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर यूपी अब महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहचान बना चुका है। सीएम योगी के नेतृत्व में संचालित मिशन शक्ति अभियान ने प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा दी है। योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान सामाजिक परिवर्तन और महिला सशक्तिकरण का प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर वर्ष 2017 से पहले राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहने वाला उत्तर प्रदेश अब महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में नई पहचान बना चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मिशन शक्ति अभियान ने प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा दी है। आज मिशन शक्ति अभियान सामाजिक परिवर्तन और महिला सशक्तीकरण का प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है।
आत्मविश्वास, स्वाभिमान, सामर्थ्य के साथ नए आयाम स्थापित कर रहीं यूपी की बेटियां
योगी सरकार ने महिला सशक्तीकरण की अवधारणा को नई दिशा देते हुए सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व विकास को एक सूत्र में पिरोया। मिशन शक्ति के माध्यम से प्रदेश की लाखों बेटियों को न केवल सुरक्षित वातावरण मिला, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने, नेतृत्व करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग होने के अवसर भी प्राप्त हुए। यही कारण है कि आज उत्तर प्रदेश की बेटियां आत्मविश्वास, स्वाभिमान और सामर्थ्य के साथ नए आयाम स्थापित कर रही हैं तथा मिशन शक्ति महिला सशक्तीकरण के प्रभावी मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है।
10 लाख से अधिक बालिकाओं को जूडो-कराटे, सेल्फ डिफेंस का दिया गया प्रशिक्षण
मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रदेश के विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में व्यापक स्तर पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए गए। 10 लाख से अधिक बालिकाओं को जूडो-कराटे एवं सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इन प्रयासों ने छात्राओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाया। उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा बोध भी विकसित किया। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियानों ने हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों और कानूनी संरक्षण संबंधी जानकारी को जन-जन तक पहुंचाया। इससे महिलाओं और बालिकाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
बालिकाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने की दिशा में की महत्वपूर्ण पहल
योगी सरकार ने बालिकाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की। 'एक दिन की अधिकारी' कार्यक्रम के माध्यम से 89 हजार से अधिक बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव कराया गया। विद्यालय, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर अधिकारियों की भूमिका निभाकर छात्राओं ने शासन-प्रशासन की कार्य-प्रणाली को समझा और नेतृत्व कौशल विकसित किया। यह पहल बेटियों को सपने देखने की प्रेरणा देने के साथ-साथ उन्हें उन सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास भी प्रदान करती है।
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान को सामाजिक विमर्श का बनाया महत्वपूर्ण विषय
मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित मीना मंच, मीना दिवस, जनसंवाद, रैलियों और नुक्कड़ नाटकों ने महिला सशक्तीकरण के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया। लाखों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों की सहभागिता ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को सामाजिक विमर्श का महत्वपूर्ण विषय बनाया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध, महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता पैदा हुई है।
विभिन्न सरकारी योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
मिशन शक्ति ने महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया। हजारों बालिकाओं को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों से जोड़कर आधुनिक तकनीक और आर्थिक प्रबंधन की जानकारी प्रदान की गई। बैंक भ्रमण और वित्तीय जागरूकता कार्यक्रमों ने छात्राओं को बचत, बैंकिंग और आर्थिक निर्णयों की समझ विकसित करने में मदद की। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता से जोड़ने के प्रयासों ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है।
प्रदेश में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, अधिकारों के प्रति विकसित हुआ है सकारात्मक माहौल
मिशन शक्ति का सबसे बड़ा प्रभाव सामाजिक सोच में आए परिवर्तन के रूप में दिखाई दे रहा है। प्रदेश में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सकारात्मक माहौल विकसित हुआ है। परिवारों और समुदायों में बालिकाओं को लेकर दृष्टिकोण में बदलाव आया है तथा महिलाओं की भागीदारी सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ी है। महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और मिशन शक्ति जैसे अभियानों ने महिलाओं में विश्वास का वातावरण तैयार किया है। आज प्रदेश की बेटियां शिक्षा, खेल, प्रशासन, विज्ञान और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहीं हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भीलवाड़ा में छह दिन में पांच प्रसूताओं की मौत से हड़कंप, सिजेरियन के बाद बिगड़ी तबीयत
2026-07-11
-
2026-07-11
-
'एक पेड़–एक पत्रकार' अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण के लिए सुल्तानपुर में हुआ वृहद पौधरोपण
2026-07-11
-
दिल्ली के स्लज मैनेजमेंट की तरह लखनऊ में काम करा सकती हैं महापौर
2026-07-11
-
उत्तर मध्य रेलवे के नए सीपीआरओ बने डॉ. शिवम शर्मा, झांसी रेल मंडल के सूचना तंत्र को मिलेगी नई दिशा
2026-07-11
-
Himachal Rain: भारी बारिश से दरक रहे पहाड़, शिमला समेत कई जिलों में भूस्खलन, सांगला में पुल टूटा
2026-07-11
-
2026-07-11
-
Gujarat Accident: जूनागढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
2026-07-11
-
2026-07-11
-
2026-07-11
-
Tamil Nadu Weather: चेन्नई समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
2026-07-11
-
40 दिन बाद आया इंसाफ, फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटक कर मारने वाले को फांसी की सजा
2026-07-11
-
शिमला में तड़के 4 बजे भूस्खलन, कई मकानों पर मंडराया खतरा, लोगों में दहशत
2026-07-11
-
Delhi-NCR Weather: हल्की और छिटपुट बारिश के बीच बढ़ेगा तापमान, 6 दिन तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
2026-07-11
-
कोलकाता मेट्रो परियोजना को मिली नई रफ्तार, किडरपोर और विक्टोरिया के बीच सुरंग का काम पूरा
2026-07-11