पश्चिम बंगाल में योजनाओं का लाभ लेने के लिए उमड़ी भीड़, सेवा सेतु शिविरों में पहले दिन 10 लाख से ज्यादा पंजीकरण
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल में सेवा सेतु अभियान शुरू हो चुका है। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन दस लाख से ज्यादा लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया है।
खबर विस्तार : -
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर 'सेवा सेतु अभियान' कैंप शुरू किए हैं, जो तीन दिन तक चलेंगे। शुक्रवार को यानी पहले दिन इन कैंपों में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इन कैंपों का मकसद केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं का फायदा आम लोगों तक पहुंचाना है।
राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार रात 8 बजे तक कैंपों में 1,068,033 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस संख्या में 547,965 पुरुष, 517,546 महिलाएं और 2,522 अन्य जेंडर के लोग शामिल थे। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन बर्धमान, मालदा, कूचबिहार और झारग्राम जिलों से हुए। सरकार को उम्मीद है कि दूसरे और तीसरे दिन यानी शनिवार और रविवार को भी ऐसा ही रिस्पॉन्स मिलेगा।
एक ही जगह मिलेगा योजनाओं का लाभ
राज्य सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस पहल को 'सिंगल-विंडो सिस्टम' के तौर पर डिजाइन किया गया है, ताकि लोग अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाए बिना कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। अधिकारी ने कहा, "राज्य सरकार ने यह पहल केंद्र और राज्य की अलग-अलग योजनाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए शुरू की है। असल में ये कैंप हर जिले में इसलिए लगाए गए हैं ताकि सभी योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिल सके, तुरंत एनरोलमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो सके और लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा सके।"
राज्यभर में 4 अक्टूबर तक चलेंगे कैंप
एक सरकारी अधिकारी ने बताया, "ज्यादा कैंप लगाने की कोशिश की गई है ताकि लोगों को दूर न जाना पड़े। ये कैंप शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू हुए और 4 अक्टूबर तक चलेंगे। राज्यभर में ब्लॉक और नगर पालिका स्तर पर कुल 3,300 कैंप लगाए गए हैं। एक ही जगह पर 60 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। 'सेवा सेतु अभियान' कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।" इन कैंपों में शामिल मुख्य योजनाओं में अन्नपूर्णा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा श्री, जय जोहार, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान स्वनिधि शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः- पश्चिम बंगाल में जारी होगी अन्नपूर्णा योजना की पहली किस्त
3,251 'सेवा सेतु अभियान' कैंप का लक्ष्य
बंगाल सरकार ने इस तीन दिन के प्रोग्राम के दौरान 3,251 'सेवा सेतु अभियान' कैंप आयोजित करने का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को पहले दिन पूरे राज्य में 1,081 कैंप लगाए गए। अधिकारी ने बताया कि बाकी 2,170 कैंप अगले दो दिनों में आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में जिन मुख्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, उनमें अन्नपूर्णा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा श्री, जय जोहर, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान स्वनिधि शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया, "इन कैंपों में विधवा, बुढ़ापा और विकलांगता भत्ते के लिए आवेदन करने के नए फाॅर्म भी बांटे जा रहे हैं। साथ ही, यहां अन्नपूर्णा योजना और आयुष्मान कार्ड की स्थिति के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।" कोलकाता में, आस-पास के हर दो वार्ड के लिए एक 'सेवा सेतु अभियान' कैंप लगाया गया है। राज्य सरकार ने लोगों को उनके घर के सबसे पास वाले कैंप तक पहुंचने में मदद करने के लिए एक खास हेल्पलाइन भी शुरू की है।
FAQ
1- पश्चिम बंगाल में सेवा सेतु शिविर क्या है?
पश्चिम बंगाल में 'सेवा सेतु' कैंप (या जन-कल्याण कैंप) राज्य सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक खास कल्याणकारी कार्यक्रम है। इसका मकसद केंद्र और राज्य सरकारों की जन-कल्याण योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक उनके घरों के पास पहुंचाना है।
2- ये कैंप कब तक चलेंगे?
सेवा सेतु अभियान कैंप 4 अक्टूबर तक चलेंगे।
3- सेवा सेतु शिविर में कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है?
सेवा सेतु शिविर में मुख्य रूप से अन्नपूर्णा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा श्री, जय जोहर, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान स्वनिधि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा विधवा, बुढ़ापा और विकलांगता भत्ते के लिए आवेदन करने के नए फाॅर्म भी बांटे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: बिना ब्याज और गारंटी के मिलेगा 10 लाख तक ऋण
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05
-
7 से 9 सीटर निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
2026-10-05
-
उज्जैन में उमा-सांक्षी महोत्सव 6 अक्टूबर से, निकलेंगी मनमोहक झांकियां
2026-10-05