योगी सरकार की बड़ी कार्रवाईः समाज कल्याण विभाग के पांच भ्रष्ट अधिकारी बर्खास्त, तीन की पेंशन में कटौती का आदेश
खबर सार :-
योगी सरकार ने समाज कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त कदम उठाते हुए पांच अधिकारियों को बर्खास्त किया और तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन से स्थायी कटौती का आदेश दिया। आरोपियों पर करोड़ों रुपये की वसूली और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
खबर विस्तार : -
लखनऊः सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने जीरो टॉलरेंस के रुख पर कायम रहते हुए समाज कल्याण विभाग में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने भ्रष्टाचार में लिप्त पांच अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया, जबकि तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन से स्थायी कटौती और वसूली के आदेश जारी कर दिए हैं।
यह कार्रवाई समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की निगरानी में पूरी की गई। मंत्री ने जांच रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं। इन अधिकारियों के खिलाफ कुछ मामले डेढ़ दशक से अधिक समय से लंबित थे। जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई, उनमें श्रावस्ती की तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव प्रमुख हैं। उन पर मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना और छात्रवृत्ति योजनाओं में धनराशि में हेराफेरी का आरोप है। उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। करुणेश त्रिपाठी, तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी मथुरा, पर फर्जी आईटीआई संस्थानों को करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति बांटने का आरोप साबित हुआ है। उन्हें बर्खास्त करने के साथ 19.25 करोड़ रुपये की वसूली का निर्देश जारी हुआ है।
संजय कुमार ब्यास (हापुड़) ने शासनादेश की अवहेलना करते हुए छात्रवृत्ति की रकम सीधे शिक्षण संस्थाओं को ट्रांसफर की, जिससे 2.74 करोड़ रुपये का दुरुपयोग हुआ। उनके खिलाफ भी बर्खास्तगी और वसूली की कार्रवाई हुई।
राजेश कुमार (शाहजहांपुर) पर वृद्धावस्था पेंशन योजना में अपात्रों को लाभ देने का आरोप सिद्ध हुआ है। उन्हें सेवा से हटाने के साथ 2.52 करोड़ रुपये की वसूली का आदेश दिया गया है।
सेवानिवृत्त अधिकारियों में श्रीभगवान (औरैया), विनोद शंकर तिवारी और उमा शंकर शर्मा (मथुरा) के नाम शामिल हैं। इनके खिलाफ क्रमशः पेंशन में 10 से 50 प्रतिशत तक की स्थायी कटौती और लाखों की वसूली के निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य पुराने मामलों की भी पुनः समीक्षा की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि जनकल्याण योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ग्वालियर किसिंग कार : रील के लिए कार पर बनाए 3400 किस, चालान
2026-08-25
-
गौतमबुद्ध नगर: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाइयों के लिए सैंपल
2026-08-24
-
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट
2026-08-24
-
लखनऊ में बारावफात जुलूस: 26 अगस्त को इन रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें पूरी लिस्ट
2026-08-24
-
मेरठ: सहकारी डेयरी संस्थान की प्राचार्य 1.35 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई
2026-08-24
-
झांसी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में नए फ्रीजर और एसी स्थापित, लापरवाही पर लगेगी रोक
2026-08-24
-
चाकसू में भाजपा नगर पालिका चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ
2026-08-24
-
26 से 29 तक बरसेगी आफत, नदियां पहले से उफान पर
2026-08-24
-
शाहजहांपुर: सनातन धर्म फाउंडेशन के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, हजारों कांवड़ियों ने किया प्रसाद ग्रहण
2026-08-24
-
झांसी SSP Vikas Kumar : पत्रकारों के फोन उठाएं थानेदार, कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश
2026-08-24
-
UP Election 2027: AIMIM करेगी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी या होगा गठबंधन?
2026-08-24
-
मध्य प्रदेश के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, ‘बम-बम भोले’ के लगे जयकारे
2026-08-24
-
आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के फोन कॉल विवाद: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया
2026-08-24
-
भागलपुर में राघोपुर-शंकरपुर बांध टूटा, गंगा में उफान, बाढ़ का खतरा बढ़ा
2026-08-24
-
लखनऊ पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार, यूपी चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा
2026-08-24