UP Weather Update: यूपी में अगले सात दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
खबर सार :-
UP Heavy rain alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान लगाते हुए 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।
खबर विस्तार : -
UP Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही मानसून की बारिश के तराई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीच प्रदेश कई जिलों में अगले सात दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा कि 27 जुलाई तक कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।
21 से 27 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट
लखनऊ में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र द्वारा जारी सात दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 21 जुलाई से 27 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की प्रबल संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया है।
22 और 23 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की उम्मीद है। 24 जुलाई से 27 जुलाई तक अधिकांश ज़िलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 21 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 22 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 26 और 27 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।
UP Weather Update: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दि है उसम-आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर शामिल है।
इसके अलावा बलरामपुर , श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और आसपास के क्षेत्र में भी भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने किसानों को दी सलाह
मौसम विभाग की माने तो सक्रिय मानसून सिस्टम आने वाले सप्ताह में राज्य भर में अच्छी बारिश का संकेत दे रहा है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अपने खेतों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिन इलाकों में बुवाई अभी पूरी नहीं हुई है, वहां किसान मिट्टी में मौजूद नमी का लाभ उठाकर यह काम पूरा कर लें। वहीं, जलभराव वाले इलाकों में धान, सब्ज़ी और दलहनी फसलों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
लोगों से की अपील
साथ ही ये भी सलाह दी है कि वे बारिश के दौरान खेतों में काम करने से बचें। क्योंकि आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम साफ होने के बाद ही खेती-बाड़ी का काम फिर से शुरू करें। पशुपालकों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने जानवरों को सुरक्षित जगहों पर रखें और उन्हें खुले खेतों में न बांधें। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन व विभाग द्वारा जारी सलाहों का पालन करें।
ये भी पढ़ेंः- Himachal Rain: हिमाचल में रेड अलर्ट के बीच बारिश जारी, शिमला में भूस्खलन, 16 सड़कें बंद
अन्य प्रमुख खबरें
-
CM भजनलाल शर्मा का रोड शो आज, BJP के शक्ति प्रदर्शन पर नजर
2026-09-04
-
काशी में जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, सजी झाकियां
2026-09-04
-
कोच से सीधे अंडरगियर पहुंचेगा कचरा: झांसी वर्कशॉप का नया डस्टबिन डिजाइन बढ़ाएगा रेल स्वच्छता
2026-09-04
-
Janmashtami 2026: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम
2026-09-04
-
बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जरी सेवाओं का विस्तार, अगस्त में हुए 8,209 ऑपरेशन
2026-09-04
-
MP बारिश: उफान पर मंदाकिनी नदी, छतरपुर-मंडला समेत कई जिलों में अलर्ट
2026-09-04
-
मथुरा में सीएम योगी का एलान: अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज
2026-09-04
-
मध्य प्रदेशः भोपाल में 11,000 कृष्ण भक्तों ने किया सामूहिक गीता पाठ
2026-09-04
-
उज्जैन: संदीपनी आश्रम में जन्माष्टमी की धूम, दुर्लभ संयोग में मनेगा पर्व
2026-09-04
-
Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी
2026-09-04
-
जन्माष्टमी से पहले CM योगी ने ब्रजवासियों को दी बड़ी सौगात
2026-09-03
-
झांसी में स्कॉर्पियो लूट का 15 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
2026-09-03
-
SSP की सख्ती: साइबर फ्रॉड से अपराध नियंत्रण तक कड़े निर्देश
2026-09-03
-
गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 12 और डेंगू के 3 नए मरीजों की पुष्टि
2026-09-03
-
‘बाढ़ की स्थिति में राहत-बचाव में न हो देरी’, CM सम्राट ने दिए निर्देश
2026-09-03