उन्नाव में ट्रक की टक्कर से HAL कर्मचारी की मौत, एक्सप्रेसवे हादसे में उड़े कार के परखच्चे
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक बेहद भीषण हादसे की खबर सामने आई है। एक ट्रक की टक्कर के बाद कार सवार HAL कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार को हुआ।
खबर विस्तार : -
Unnao Road Accident: उन्नाव में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद HAL कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को ओवरटेक कर रही कार हादसे का शिकार हो गई। इस टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वह बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।
सड़क हादसे में अंकित कनौजिया की मौत
उन्नाव के कबीरपुर के रहने वाले अंकित कनौजिया अपनी कार मारुति सुजुकी से अपने पैतृक गांव जा रहे थे। इस बीच एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 8 साल पहले उनकी शादी रुची कनौजिया से हुई थी। दोनों की एक 6 साल की मासूम बेटी भी है। रुचि हसनगंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर तोंदा गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक टीचर के रुप में कार्यरत हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अंकित को कार से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने इस घटना की सूचना अंकित के परिवार को दी, जिसके बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, जहां उनको मृत अवस्था में देखकर उनकी मां फूट-फूट कर रोने लगीं। उनकी मां अपने बेटे के शव से लिपटकर जार-जार रो रही थी और चिल्लाने लगीं कि अंकित कहां चला गया तू। वहीं पति की अचानक मौत से उनकी पत्नी और बच्ची बेसूध हो गए। अस्पताल में यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। कोतवाली प्रभारी ने मृतक के परिवार की तरफ से शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस एक्स्प्रेस वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरों को खंगाल रही है, जिससे की टक्कर मारने वाले चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
60 भेड़ों को कुत्तों ने नोचकर मार डाला
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के गोपालगंज हरियावर गांव में रविवार सुबह 7-8आवारा कुत्तों के झुंड ने मिलकर 60 भेड़ों को मार डाला, जबकि 30 से ज्यादा भेड़ घायल बताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार कुत्तों ने भेड़ों के बाड़े में घुसकर अचानक उनको बुरी तरह नोचना शुरु कर दिया। इस दौरान डर और भगदड़ के कारण 60 भेड़ों की जान चली गई। इस घटना के बाद से पशुपालकों विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं दूसरी ओर पशुपालकों में अपने जानवरों की सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने बताया कि उनकी सालों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई
अन्य प्रमुख खबरें
-
Maharashtra Accident: बीड में कार-एसटी बस की टक्कर, 5 की मौत
2026-10-18
-
UP News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में सीटें दोगुनी
2026-10-18
-
ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की मौत: महेश की दो बहनें और बहनोई गिरफ्तार
2026-10-18
-
Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 14
2026-10-18
-
पूर्वी मेदिनीपुर में रचनात्मकता की झलक, मंदिरों-महलों की तरह सजे पंडाल
2026-10-17
-
Lucknow Flood: RSS और सेवा भारती का राहत अभियान, 6 दिन में बांटे 10 हजार भोजन पैकेट
2026-10-17
-
सीएम सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, सर्वमंगल की कामना
2026-10-17
-
यूपी में शीतलहर-घने कोहरे में हादसे रोकने के लिए प्रशासन सतर्क
2026-10-17
-
Kerala Waqf Board: बोर्ड का पुनर्गठन, एमसी मयिन हाजी बने चेयरपर्सन
2026-10-17
-
ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
2026-10-17
-
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी बस, 8 की मौत
2026-10-17
-
हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही भूकंप की तीव्रता
2026-10-17
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16