अब बडों की तरह बच्चे भी करेंगे कान्हा उपवन का भ्रमण
खबर सार :-
नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित कान्हा उपवन के प्रशिक्षु अधिकारियों और स्कूली बच्चों को कान्हा उपवन घूमने का अवसर अब आसानी से मिल सकेगा। निगम के बडे अधिकारियों ने इसके लिए हामी भी भर ली है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित कान्हा उपवन के प्रशिक्षु अधिकारियों और स्कूली बच्चों को कान्हा उपवन घूमने का अवसर अब आसानी से मिल सकेगा। निगम के बडे अधिकारियों ने इसके लिए हामी भी भर ली है। न्यायमूर्तियों ने कान्हा उपवन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि यहां प्रशिक्षु अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों को भ्रमण के लिए लाया जाना चाहिए। इससे उनमें गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यह लोग गायों के प्रति आत्मीयता और संवेदनशीलता विकसित करने के लिए भ्रमण जरूरी मानते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं गौसेवा के मूल्यों से जोड़ने के लिए कान्हा उपवन एक उत्कृष्ट स्थान है।
गौवंश संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा का एक आदर्श मॉडल
उन्होंने कान्हा उपवन परिसर में विकसित किए जा रहे विद्यालयों तथा राधा सरोवर एवं प्रेम सरोवर को नगर निगम लखनऊ की एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल बताया। न्यायमूर्तियों ने कहा कि इस प्रकार की पहले गौ संरक्षण के साथ.साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रही हैं। गौवंश संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा का एक आदर्श मॉडल बनकर उभर रहा है। बीते दिन कान्हा उपवन में दो महत्वपूर्ण औचक निरीक्षण हुए। शाम को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया, न्यायमूर्ति राजीव सिंह एवं न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने कान्हा उपवन का निरीक्षण किया।
सुबह अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सौरभ बाबू पहुंचे थे। दोनों ही अवसरों पर गौवंश संरक्षण एवं उनके कल्याण के लिए नगर निगम लखनऊ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमारए अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार राव पशु कल्याण अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। न्यायमूर्तियों ने नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कान्हा उपवन में किए जा रहे कार्यों की भूरि.भूरि प्रशंसा की। उन्होंने गौवंश संरक्षण एवं उनकी देखभाल के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना की।
पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा एवं चुनी.चोकर उपलब्ध
सुबह अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सौरभ बाबू ने कान्हा उपवन का निरीक्षण किया था। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉण् सुरेश वर्मा, नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त डॉण् अरविंद कुमार राव उपस्थित रहे। निरीक्षण में पाया गया कि गौवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा एवं चुनी.चोकर उपलब्ध है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजलए जल निकासी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, साफ.सफाईए ठोस अपशिष्ट निस्तारणए दवा एवं उपचार की सुविधाए ईयर टैगिंग एवं टीकाकरण सहित सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं। बीमार एवं घायल गौवंश के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाएं तथा उनके संरक्षण के लिए बनाए गए शेड भी संतोषजनक पाए गए।
गौशाला बनेगा उत्तर प्रदेश का रोल मॉडल
अपर मुख्य सचिव सौरभ बाबू ने कान्हा उपवन में निराश्रित गौवंशों के संरक्षण एवं उनके लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। बायोगैस प्लांट और गौ चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध शल्य चिकित्सा संबंधी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नगर निगम लखनऊ द्वारा गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है और कान्हा उपवन का यह मॉडल प्रदेश की अन्य गौशालाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है। उन्होंने प्रदेश में इसी प्रकार की आधुनिक एवं सुव्यवस्थित गौशालाओं के विकास पर बल देते हुए कान्हा उपवन को उत्तर प्रदेश के लिए एक रोल मॉडल बताया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूर्वी मेदिनीपुर में रचनात्मकता की झलक, मंदिरों-महलों की तरह सजे पंडाल
2026-10-17
-
Lucknow Flood: RSS और सेवा भारती का राहत अभियान, 6 दिन में बांटे 10 हजार भोजन पैकेट
2026-10-17
-
सीएम सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, सर्वमंगल की कामना
2026-10-17
-
यूपी में शीतलहर-घने कोहरे में हादसे रोकने के लिए प्रशासन सतर्क
2026-10-17
-
Kerala Waqf Board: बोर्ड का पुनर्गठन, एमसी मयिन हाजी बने चेयरपर्सन
2026-10-17
-
ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
2026-10-17
-
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी बस, 8 की मौत
2026-10-17
-
हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही भूकंप की तीव्रता
2026-10-17
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16