सोनभद्र में साइबर ठगी: आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कॉल के बाद पिता के खाते से उड़ाए 32,500 रुपये
खबर सार :-
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को दें।
खबर विस्तार : -
सोनभद्रः जनपद सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम नौडीहा निवासी युवक नितेश कुमार शिवम ने आरोप लगाया है कि सरकारी सहायता राशि दिलाने के नाम पर किए गए फोन कॉल के बाद उनके पिता के फोनपे खाते से 32,500 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित ने दुद्धी कोतवाली में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।
सहायता राशि दिलाने के नाम पर ठगी
पीड़ित नितेश कुमार के अनुसार, 17 जुलाई की शाम ग्राम नौडीहा के पूर्वी टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री बीना देवी का उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाली महिला ने बताया कि नितेश की गर्भवती पत्नी को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि के संबंध में जिले के एक अधिकारी से बातचीत करनी होगी।
इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति से बात कराई। नितेश का आरोप है कि उस व्यक्ति ने खुद को जिला अधिकारी या सरकारी अधिकारी बताते हुए योजना का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक संबंधी जानकारी मांगी।
नितेश ने बताया कि बातचीत के दौरान जब उन्होंने अपनी पत्नी के खाते में राशि उपलब्ध नहीं होने की बात कही तो उक्त व्यक्ति ने उनके पिता के बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ ही समय बाद उनके पिता के फोनपे खाते से 32,500 रुपये कट गए। खाते से रकम निकलने का मैसेज आने के बाद उन्हें ऑनलाइन ठगी का पता चला।
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से संपर्क कर मामले की जानकारी दी, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस का सहारा लिया और दुद्धी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने की अपील
शिकायत में नितेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की लापरवाही या संभावित मिलीभगत के कारण साइबर ठगों तक पहुंची हो सकती है। उन्होंने पुलिस को उस मोबाइल नंबर की जानकारी भी उपलब्ध कराई है, जिससे कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से बातचीत कराई गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दुद्धी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल संबंधित मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई या फोनपे जैसी डिजिटल भुगतान सेवाओं से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर आने वाले संदिग्ध फोन कॉल से सावधान रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ेंः-पुलिस की हाईटेक पहल: अब जिला पुलिस कार्यालय से होगी थानों की जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग
अन्य प्रमुख खबरें
-
CM भजनलाल शर्मा का रोड शो आज, BJP के शक्ति प्रदर्शन पर नजर
2026-09-04
-
काशी में जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, सजी झाकियां
2026-09-04
-
कोच से सीधे अंडरगियर पहुंचेगा कचरा: झांसी वर्कशॉप का नया डस्टबिन डिजाइन बढ़ाएगा रेल स्वच्छता
2026-09-04
-
Janmashtami 2026: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम
2026-09-04
-
बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जरी सेवाओं का विस्तार, अगस्त में हुए 8,209 ऑपरेशन
2026-09-04
-
MP बारिश: उफान पर मंदाकिनी नदी, छतरपुर-मंडला समेत कई जिलों में अलर्ट
2026-09-04
-
मथुरा में सीएम योगी का एलान: अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज
2026-09-04
-
मध्य प्रदेशः भोपाल में 11,000 कृष्ण भक्तों ने किया सामूहिक गीता पाठ
2026-09-04
-
उज्जैन: संदीपनी आश्रम में जन्माष्टमी की धूम, दुर्लभ संयोग में मनेगा पर्व
2026-09-04
-
Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी
2026-09-04
-
जन्माष्टमी से पहले CM योगी ने ब्रजवासियों को दी बड़ी सौगात
2026-09-03
-
झांसी में स्कॉर्पियो लूट का 15 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
2026-09-03
-
SSP की सख्ती: साइबर फ्रॉड से अपराध नियंत्रण तक कड़े निर्देश
2026-09-03
-
गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 12 और डेंगू के 3 नए मरीजों की पुष्टि
2026-09-03
-
‘बाढ़ की स्थिति में राहत-बचाव में न हो देरी’, CM सम्राट ने दिए निर्देश
2026-09-03