शहीद उद्यान को मिलेगा नया स्वरूप, हर शनिवार होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
खबर सार :-
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहीद उद्यान का नियमित निरीक्षण किया जाए और जहां भी मरम्मत या रखरखाव की आवश्यकता हो, वहां समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि उद्यान को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी और रखरखाव आवश्यक है।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी सभागार में शहीद उद्यान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहीद उद्यान के रखरखाव, आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा गांधी भवन के संचालन और बुकिंग शुल्क निर्धारण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों का उद्देश्य शहीद उद्यान और गांधी भवन को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और जनसुविधा के अनुरूप विकसित करना है।
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच
बैठक में जिलाधिकारी ने शहीद उद्यान परिसर में लगे सभी जर्जर और क्षतिग्रस्त झूलों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क में आने वाले बच्चों और परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अलावा उद्यान में खराब पड़ी सभी लाइटों को बदलने, लंबे समय से बंद फाउंटेन को जल्द चालू कराने तथा पूरे परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने के निर्देश भी दिए।
शहीद उद्यान को केवल मनोरंजन स्थल ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने प्रत्येक शनिवार शाम 6 बजे नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग प्रदर्शनी, संगीत, लोक कला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा और आम नागरिकों को भी गुणवत्तापूर्ण सांस्कृतिक वातावरण उपलब्ध होगा।
बुकिंग चार्ज तय
बैठक में गांधी भवन के संचालन को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिलाधिकारी ने भवन में विद्युत संबंधी कार्यों के सुचारु संचालन के लिए एक इलेक्ट्रीशियन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके लिए 5,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय तथा प्रत्येक कार्यक्रम पर 500 रुपये अतिरिक्त भुगतान की व्यवस्था स्वीकृत की गई है, ताकि कार्यक्रमों के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।
गांधी भवन प्रेक्षागृह की बुकिंग के लिए नई शुल्क व्यवस्था भी निर्धारित की गई। सामान्य कार्यक्रमों के लिए बिना वातानुकूलन (नॉन-एसी) 9,000 रुपये तथा एसी सहित 12,000 रुपये शुल्क तय किया गया है। वहीं अन्य प्रकार के कार्यक्रमों के लिए बिना एसी 12,000 रुपये और एसी सहित 15,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कार्यक्रम के लिए 3,000 रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा कराना अनिवार्य होगा।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गांधी भवन में भविष्य में कोई भी कार्यक्रम निर्धारित शुल्क जमा किए बिना आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं शहीद उद्यान समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः-झांसी में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 1.63 करोड़ की वसूली, 36 वाहन-मशीनें सीज
अन्य प्रमुख खबरें
-
नासिक में बारिश की कमी से पानी का संकट, सूख रहीं खरीफ की फसलें
2026-10-02
-
सेवा संकल्प यात्रा का भीलवाड़ा में स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा
2026-10-02
-
सिंबल विवाद फिर गरमाया, मनोज पालीवाल का पैदल मार्च
2026-10-02
-
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, 7 की मौत
2026-10-02
-
गुजरात में UCC को मंजूरी, विवाह से संपत्ति तक बदलेंगे नियम
2026-10-02
-
गांधी जयंती पर सीएम योगी का स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर
2026-10-02
-
सीएम योगी ने राष्ट्रपिता गांधी को दी पुष्पांजलि, बच्चों ने सुनाए भजन
2026-10-02
-
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम ठप, अब जुलाई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद
2026-10-01
-
LUCKNOW: नगर निगम कर रहा फैजुल्लागंज की निगरानी, सफाई व्यवस्था बन रही चुनौती
2026-10-01
-
lucknow : नगर निगम कार्यकारिणी में पुनरीक्षित बजट को मंजूरी, सफाई और सड़क पर जोर
2026-10-01
-
बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, गंडक नदी का तटबंध टूटने से स्थिति गंभीर
2026-10-01
-
गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
2026-10-01
-
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मध्य प्रदेश में सम्मानित होंगे बुजुर्ग
2026-10-01
-
मध्य प्रदेश से विदा होगा मानसून, 30 जिलों में बारिश सामान्य से कम
2026-10-01
-
बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
2026-10-01