Bihar: नाबालिग से बदसलूकी पर सियासत तेज, जदयू ने कहा- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, तेजस्वी ने सरकार को घेरा
खबर सार :-
समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से कथित बदसलूकी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जदयू ने सख्त कार्रवाई का दावा किया, जबकि तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।
खबर विस्तार : -
पटना: बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से कथित बदसलूकी के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर, विपक्ष ने घटना को लेकर बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।
जदयू ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने मामले पर कहा कि ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जमुई में हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे गुनाह करने वालों के साथ क्या होता है, यह वहां देखा जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
राजीव रंजन के मुताबिक, 122 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ में उन्हें घायल कर गिरफ्तार किया गया। उनके मुताबिक, एक आरोपी का पैर भी टूट गया। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है और पुलिस किसी को बख्शने वाली नहीं है।
वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने समस्तीपुर की घटना को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की कानून-व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं है और कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी बिहार की स्थिति पर ध्यान देने की अपील की।
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, मामले में संलिप्त चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें सूचना मिलने के करीब छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में तीन-चार आदमी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। घटना करीब एक हफ़्ते पुरानी बताई जा रही है। वीडियो में दिख रही लड़की पहली नज़र में नाबालिग लग रही है। मामले की सेंसिटिविटी को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कर्पूरीग्राम पुलिस स्टेशन केस नंबर 117/26, तारीख 24 सितंबर, 2026, इंडियन पीनल कोड, POCSO एक्ट और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया।
घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस का कहना है कि वीडियो और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री को लेकर भी निगरानी कर रही है।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाए सवाल
समस्तीपुर की घटना को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ युवकों द्वारा कथित छेड़खानी का मामला बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे मामलों को ‘छिटपुट घटना’ बताकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर सकती है।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री अपराधियों को जाति देखकर सम्मानित करता हो, तो ऐसी स्थिति पैदा होना स्वाभाविक है। उन्होंने सवाल उठाया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई उनकी जाति देखकर होगी या मामले को दबाने की कोशिश की जाएगी।
समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ सरेआम युवकों द्वारा छेड़खानी प्रत्यक्ष प्रमाण है कि बीजेपी शासित बिहार में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। अब निर्लज्ज मंत्री इसे भी छिटपुट घटना बताकर पल्ला झाड़ लेंगे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 24, 2026
जब प्रदेश का मुख्यमंत्री आपराधिक प्रवृति का हो, जो जाति देखकर… pic.twitter.com/LlNSzNB2U3
समस्तीपुर की घटना के साथ दरभंगा में छेड़खानी के मामले को लेकर भी राजनीतिक बहस जारी है। सत्ता पक्ष जहां पुलिस की कार्रवाई और सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों का हवाला दे रहा है, वहीं विपक्ष इन घटनाओं को बिहार की कानून-व्यवस्था से जोड़कर सरकार पर सवाल उठा रहा है। बता दें कि समस्तीपुर मामले में पुलिस की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः-आजमगढ़ में सनसनी, पत्नी, बेटा और दो पुजारियों की हत्या, आरोपी ढेर
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05
-
7 से 9 सीटर निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
2026-10-05
-
उज्जैन में उमा-सांक्षी महोत्सव 6 अक्टूबर से, निकलेंगी मनमोहक झांकियां
2026-10-05