रामपुर में वीर खालसा सेवा समिति ने आयोजित किया डॉक्टर सम्मान समारोह
खबर सार :-
रामपुर में वीर खालसा सेवा समिति ने डॉक्टरों का सम्मान किया। इस समारोह का उद्देश्य समाज के प्रति समर्पित चिकित्सकों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहना देना था।
खबर विस्तार : -
रामपुरः रामपुर में वीर खालसा सेवा समिति की ओर से डॉक्टर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवाओं और जरूरतमंदों की सहायता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक चिकित्सकों, समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आकाश सक्सेना उपस्थित रहे।
चिकित्सकों को व्यक्त किया आभार
समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वीर खालसा सेवा समिति हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए कार्य करती रही है और जब भी किसी जरूरतमंद को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है, जिले के डॉक्टर पूरी संवेदनशीलता के साथ सहयोग करते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से समिति कई सामाजिक कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाती है।
मुख्य अतिथि आकाश सक्सेना ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात लोगों की सेवा करते हैं और उनके योगदान को सम्मान मिलना आवश्यक है। उन्होंने वीर खालसा सेवा समिति की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार सेवा और मानवता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
इन्हें किया गया सम्मानित
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपा, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विशेष कुमार सहित डॉ. किशोरी लाल, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. आरिफ सिद्दीकी, डॉ. वी. शर्मा, डॉ. विक्रम लाल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अजय सिंघल, डॉ. मानव सिंघल, डॉ. पी.के. पुरोहित, डॉ. असलम, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. ताज मोहम्मद, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. फहीम अहमद, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. शरीक आजम खान, डॉ. पद्मा गुप्ता, डॉ. जतिन अरोरा, डॉ. कुलदीप चौहान, डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. नोमान खान, डॉ. अब्दुल सलाम, डॉ. हिमांशु अनेजा, डॉ. मीना माहे, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. सुनीत सिंह, डॉ. जी.एस. चड्ढा, डॉ. विजेंद्र गजराल, डॉ. अनिल जैन, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. के.के. चल, डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. लखबीर सिंह, डॉ. दशरथ, डॉ. केदार सिंह राणा, डॉ. भूपेंद्र सिंह पन्नू, डॉ. पी.के. शर्मा तथा डॉ. के. सिंह सहित अनेक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
समारोह में अपनी किडनी दान कर भाई को नया जीवन देने वाली सिमरन कौर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवी शीला माथुर को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा समाज में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 वरिष्ठ नागरिकों को भी शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में भारत गार्डन के शत्रुघ्न जी के सहयोग की भी समिति ने सराहना की।
यह भी पढ़ेंः-Rampur: पांच विधानसभा सीटों के मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची जारी, 18 जुलाई तक मांगे गए सुझाव
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश से 10 दिन पहले मानसून की विदाई, सर्द होने लगीं रातें
2026-10-04
-
MP को नशा मुक्त बनाने के लिए ध्वस्त किया जाएगा पूरा नेटवर्क: CM यादव
2026-10-04
-
पौधों से बदली झांसी मंडल की सूरत, तैयार हो रहा हरित गलियारा
2026-10-03
-
इतिहास भारतीय ज्ञान परंपरा में 'पंचम वेद' है: डॉ.बालमुकुंद पांडे
2026-10-03
-
यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों का हुआ तबदला, देखें पूरी लिस्ट
2026-10-03
-
हिमाचल से मानसून की विदाई, राज्य में सामान्य से 11 फीसदी कम हुई बारिश
2026-10-03
-
पश्चिम बंगाल में सेवा सेतु अभियान शुरू, 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
2026-10-03
-
अभिजीत दीपके समेत 500 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
2026-10-03
-
नकली पुलिस का खुलासा, पुलिस कैप रखकर करते थे कांड
2026-10-03
-
बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से 3 की मौत
2026-10-03
-
भोपाल में अमित शाह का कार्यक्रम आज, बदला रहेगा यातायात
2026-10-03
-
नासिक में बारिश की कमी से पानी का संकट, सूख रहीं खरीफ की फसलें
2026-10-02
-
सेवा संकल्प यात्रा का भीलवाड़ा में स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा
2026-10-02
-
सिंबल विवाद फिर गरमाया, मनोज पालीवाल का पैदल मार्च
2026-10-02
-
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, 7 की मौत
2026-10-02