रामपुर में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कृषि विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए
खबर सार :-
ज़िला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने गुरुवार को कई फर्टिलाइजर डीलरों के ठिकानों पर अचानक निरीक्षण और छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान, कई जगहों से लिए गए सैंपल लैब में भेजे गए।
खबर विस्तार : -
रामपुर: खरीफ फसलों की बुवाई के मद्देनजर किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण एवं टैगिंग रहित उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जनपद में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा के नेतृत्व में गुरुवार को विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की गई। अभियान के दौरान उर्वरकों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और बिक्री प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।
नियमों के तहत होगी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान रजा एग्री जंक्शन, चमरौआ, ज्योतिपथ, गंगापुर कदीम तथा किसान सेवा केन्द्र, गंगापुर कदीम से उर्वरकों के एक-एक नमूने लिए गए। कुल तीन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी कमी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं प्रचलित नियमों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा बिलाल एग्रो एजेंसी, नवीन मंडी, एस. खान फर्टीलाइजर्स तथा रामपुर ट्रेडर्स, नवीन मंडी का भी निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों पर स्टॉक, अभिलेख, मूल्य सूची और उर्वरक वितरण व्यवस्था की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान इन दुकानों पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई, जिससे विभाग ने संतोष व्यक्त किया।
किसानों से की अपील
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए जनपद भर में उर्वरकों की बिक्री, भंडारण और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलता है, उर्वरकों की टैगिंग करता है, कालाबाजारी में लिप्त पाया जाता है अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे केवल अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं से ही खाद खरीदें और खरीदारी के समय रसीद अवश्य प्राप्त करें। यदि किसी भी स्तर पर अधिक कीमत वसूलने, टैगिंग, कालाबाजारी या अन्य अनियमितता की जानकारी मिले तो तत्काल कृषि विभाग को सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
कृषि विभाग ने संकेत दिए हैं कि खरीफ सीजन के दौरान जनपद में इस प्रकार के औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध हो सके और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
यह भी पढ़ेंः--एसएसपी ने ली परेड की सलामी, अनुशासन और पुलिस व्यवस्था का किया व्यापक निरीक्षण
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06