एसएसपी ने ली परेड की सलामी, अनुशासन और पुलिस व्यवस्था का किया व्यापक निरीक्षण
खबर सार :-
परेड के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ का अभ्यास कराया। इसके बाद टोलीवार ड्रिल कराई गई, जिससे पुलिस बल में अनुशासन, समन्वय और एकरूपता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
खबर विस्तार : -
मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस बल के अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता का निरीक्षण किया। परेड का संचालन प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह ने किया। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासित और तत्पर रहते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश
उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की बारीकी से जांच की और शस्त्र संचालन के साथ-साथ हथियारों के सुरक्षित रखरखाव का भी निरीक्षण किया। जहां कहीं भी कमियां दिखाई दीं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस लाइन में उपलब्ध सभी सरकारी वाहनों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने वाहनों में लगे हूटर, फ्लैशर लाइट, सुरक्षा उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा किट तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को उन्हें हमेशा कार्यशील अवस्था में रखने के निर्देश दिए। डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचें, बेहतर रिस्पांस टाइम बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सुनी समस्याएं
परेड समाप्त होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित भोजनालय और बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए। इसके अलावा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों की साफ-सफाई, नियमित रखरखाव तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को सभी सरकारी वाहनों का समय-समय पर निरीक्षण और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत एसएसपी ने आदेश कक्ष में अर्दली रूम आयोजित कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयी रजिस्टरों एवं अभिलेखों का भी निरीक्षण कर उनके सुव्यवस्थित रखरखाव पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनता की सेवा करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ेंः-Maharajganj News: महाराजगंज में कॉलेज की छत पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अन्य प्रमुख खबरें
-
सुलतानपुर में संत रविदास जयंती पर भव्य कलश वंदन यात्रा
2026-08-17
-
सुलतानपुर में 34वीं लंबी कूद अखाड़ा प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-08-17
-
कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशीला पदार्थ, बेहोशी हालत में किया बलात्कार!
2026-08-17
-
मध्य प्रदेश में फिर लौटा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-08-17
-
चाकसू में मंदिर विकास के 25 लाख के कार्यों का शिलान्यास
2026-08-17
-
वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: कांग्रेस से माफी की मांग
2026-08-17
-
उज्जैनः नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर मची अफरा-तफरी़, 13 की तबीयत बिगड़ी
2026-08-17
-
लखीसराय हादसाः राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
2026-08-17
-
मध्य प्रदेशः सावन के तीसरे सोमवार को अमरकंटक में उमड़ रहे श्रद्धालु
2026-08-17
-
लखनऊः शिक्षकों की कमी से नाराज हुईं छात्राएं, डीएम से मिलने की मांग
2026-08-17
-
बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को लगी भक्तों की कतार, महादेव के गूंजे जयकारे
2026-08-17
-
मध्य प्रदेश के शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, जयकारों से गूंजे शिवालय
2026-08-17
-
देवनारायण भगवान पदयात्रा का भव्य स्वागत, तैयारियों को लेकर बैठक
2026-08-16
-
गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला: पुलिस मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार
2026-08-16
-
कांग्रेस नेता और बेटे की गोली मारकर हत्या, विपक्ष हमलावर
2026-08-16