Maharajganj News: महाराजगंज में कॉलेज की छत पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक बेहद संगीन मामला सामने आया है। यहां श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की छत पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
खबर विस्तार : -
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज की छत पर शुक्रवार की सुबह 3 बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत गोली लगने के कारण हुई है। मृतक की पहचान अजय यादव के रुप में हुई है।
Maharajganj News: कॉलेज की छत पर पड़ा मिला युवक का शव
महाराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में स्थित विश्वशांति निकेतन डिग्री कॉलेज की छत पर अजय यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। कॉलेज के कर्मचारियों ने जानकारी दी कि अजय कुशीनगर जिले के रहने वाले थे और विद्यालय में कौशल विकास योजना के तहत छात्राओं को हेल्थ केयर प्रशिक्षण देते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां अजय खून से लथपथ पड़ा मिला। शव के पास अवैध देसी पिस्तौल भी पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या हो सकती है, लेकिन मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Maharajganj News: शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे की घटना
अजय कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के कुसमा बिरौली रगड़गंज का रहने वाला है। उसके पिता केशव यादव ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से कॉलेज में काम कर रहा था। विद्यालय में काम करने वाली एक सहायिका ने बताया कि रात करीब 10 बजे उसने अजय को खाना खाने को कहा, लेकिन उसने खाना खाने से मना कर दिया और सोने चला गया। सुबह करीब 3 बजे के समय कॉलेज की छत पर गोलियों की आवाज सुनाई दी। छत के दूसरी ओर कुछ छात्राएं और वह सहायिका सो रही थीं। गोली की आवाज सुन सभी छात्राएं नीचे भागने लगीं। सहायिका ने बताया कि जब पास जाकर देखा तो अजय की मौत हो चुकी थी। उसके सिर में गोली लगी थी और पैर के पास पिस्टल भी पड़ा मिला।
Maharajganj News: परिवार में किसी से बातचीत नहीं करता था मृतक अजय
इस घटना की सूचना जब अजय के पिता को दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के ममेरे भाई माखन यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। शुरुआती जानकारी में पता चला कि युवक अपने परिजनों से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। वह केवल अपने तीन साल के भांजे से ही बातचीत करता था। जांच में यह भी सामने आया कि वह शराब का आदी था और भ्रामक बातें करता था। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और उनकी टीम मामले की जांच में जुटी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी में नहीं मिला ‘पशु जन औषधि केंद्र’ योजना को रफ्तार, एक भी सहकारी समिति ने नहीं किया आवेदन
2026-07-17
-
2026-07-17
-
सुलतानपुर में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद
2026-07-17
-
प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, पैदल मार्च कर विधायक आवास पहुंचे छात्र-ग्रामीण
2026-07-17
-
Co-operative Society Scam: आमरण अनशन को मिलेगा सचिन पायलट का समर्थन, शनिवार को धरना स्थल पहुंचेंगे
2026-07-17
-
केन-बेतवा परियोजना को लेकर ग्रामीणों का चिता आंदोलन जारी, उमंग सिंघार ने लगाए अनियमितताओं के आरोप
2026-07-17
-
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बंपर फसल की बढ़ी उम्मीद
2026-07-17
-
2.45 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा सिंचाई का पानी, सीएम ने स्लीमानाबाद टनल को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
2026-07-17
-
2026-07-17
-
थप्पड़ का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का? आरोपी गिरफ्तार
2026-07-17
-
मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन छात्रों समेत चार की मौत
2026-07-17
-
देश की सबसे लंबी वाॅटर टनल का निर्माण अंतिम चरण में, आज निरीक्षण करेंगे सीएम मोहन यादव
2026-07-17
-
मेरठ में कोचिंग संचालिका की संदिग्ध मौत, पार्टनर पर हत्या का आरोप
2026-07-17
-
अमृत भारत योजनाः मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों की बदली तस्वीर, PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
2026-07-17
-
2026-07-16