Kannauj Husband Attacks Wife: कन्नौज में शराब को लेकर हुआ विवाद, पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने फांसी लगाकर दी जान
खबर सार :-
कन्नौज से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब पीने को लेकर दंपत्ति में हुए झगड़े में पति ने अपनी पत्नि पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद पति ने फांसी लगाकर अपनी जांन दे दी।
खबर विस्तार : -
Kannauj Husband Attacks Wife: कन्नौज के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। दोनों विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Kannauj Husband Attacks Wife: पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर खुद लगा ली फांसी
यह घटना कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के खडिनी चौकी के रुर गांव की है। गुरुवार की सुबह 9:30 बजे 50 वर्षीय गोविंद दुबे की उनकी पत्नी आरती (47) वर्षीय से विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा शराब पीने को लेकर हुआ था। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गोविंद आवेश में आकर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार किए, जिससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने जब चीख-पुकार सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे और तुरंत आरती को सौरिख मेडिकल केंद्र ले गए। डाक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए तिर्वा स्थित राजकीय मेंडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
Kannauj Husband Attacks Wife: नाली में पड़ा मिला गोविंद का शव
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद गोविंद घर से कहीं भाग गया। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने सूचना दी की 300 मीटर दूर उसका शव नाली में पड़ा है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि गोविंद दुबे की गर्दन में प्लास्टिक की डोरी बंधी हुई थी, जबकि उसकी डोरी का बाकी का हिस्सा नाली के पास पेड़ की डाल पर बंधा मिला। आशंका जताई जा रही है कि फांसी लगाने के बाद डोरी शव का भार नहीं संभाल पाई, जिससे डोरी टूट गई और डेडबॉडी नाली में गिर गई।
Kannauj Husband Attacks Wife: शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा
दूसरी ओर मामले की सूचना मिलने के बाद सीओ छिबरामउ सुरेश कुमार मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद शराब का आदी था और इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से अक्सर झगड़ी होता रहता था। गोविंदो के दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा मोहित 19 साल का है और 9 साल की बेटी राधा है। गुरुवार की सुबह दोनों में रोज की तरह शराब पीने को लेकर झगड़ा हो रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Subhash Murder Case: मऊ में दामाद ने ससुर की गला काटकर की हत्या, तंत्र-मंत्र के शक में रची थी खौफनाक साजिश
अन्य प्रमुख खबरें
-
बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
2026-10-01
-
बिहार में बाढ़ की स्थिति की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, दिए निर्देश
2026-09-30
-
पश्चिमी चंपारण में बाढ़ राहत शिविर पहुंचे सीएम सम्राट, देखी व्यवस्था
2026-09-30
-
त्योहारों से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने की तैयारी
2026-09-30
-
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर
2026-09-30
-
SIR और मतदाता अधिकारों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
2026-09-30
-
बच्चों के पोषण और महिला स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
2026-09-30
-
बिहार के पुनपुन तट पर उमड़े श्रद्धालु, पितृ मोक्ष के लिए किया पिंडदान
2026-09-30
-
हिमाचल में मानसून की मार! सेब की कम पैदावार ने बढ़ाई बागवानों की चिंता
2026-09-30
-
JPSC-JSSC परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग, छात्रों ने दिया अल्टीमेटम
2026-09-30
-
बिहार के नौगछिया में उफान पर नदियां, गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ा
2026-09-30
-
BU PG Admission Rules: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बैक पेपर और एडमिशन नियम बदले
2026-09-30
-
नेपाल की बारिश से बिहार में नदियां उफान पर, CM ने किया हवाई सर्वे
2026-09-30
-
भोपाल में CSR भागीदारी पर सम्मेलन आज, निर्मला भूरिया करेंगी उद्घाटन
2026-09-30
-
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई, तीन दिन हल्की बारिश की संभावना
2026-09-30