Rahul Gandhi Indore Visit: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी के शिकार लोगों के परिजनों से की मुलाकात
खबर सार :-
Rahul Gandhi Indore Visit : राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों और मरने वालों के परिवारों से मुलाकात की। भागीरथपुरा इलाके में उल्टी और दस्त फैलने से कई लोगों की जान चली गई है। राहुल गांधी मरीजों का हाल जानने के लिए अस्पताल गए और इस संकट पर गहरी चिंता जताई।
खबर विस्तार : -
Rahul Gandhi Indore Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौरे पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बीमार (Indore Water Tragedy) हुए मरीजों और मृतकों के परिवार से मुलाकात की और उनकी परेशानी सुनी। उन्होंने सबसे पहले अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। जो उल्टी और दस्त शिकार हो गए।
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात
इसके बाद, वह भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिले। राहुल ने पीड़ितों से पानी की सप्लाई के बारे में पूछा और यह भी जानने की कोशिश की कि यह घटना कैसे हुई। राहुल गांधी सुबह 9.30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से रवाना हुए और करीब 11.00 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहा से वह सीधे बॉम्बे अस्पताल पहुंचे। वहीं राहुल गांधी के आने के लिए भागीरथपुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार इंदौर पहुंचे। उनका स्वागत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी, विपक्ष के नेता उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह और अन्य नेताओं ने किया।
पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद, राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इलाके में साफ़ पानी की गंभीर समस्या है, जिससे मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ इंदौर की समस्या नहीं है, बल्कि कई शहरों में ऐसी ही स्थिति है, सरकार अपनी ज़िम्मेदारियां पूरी नहीं कर रही है। राहुल गांधी ने साफ किया कि वह राजनीति के लिए नहीं, बल्कि लोगों की मदद करने और अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने आए हैं, वह पानी की समस्या को हल करने के लिए काम करेंगे।
Indore Water Tragedy: दूषित पानी पीने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत
बता दें कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए और 20 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर लगातार सरकार की आलोचना कर रही है। कांग्रेस ने इस समस्या को लेकर न्याय मार्च भी निकाला था और सरकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की थी। वे न्यायिक जांच की भी मांग कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस ने राज्य स्तर पर आंदोलन और वाटर ऑडिट की मांग की है।
सरकार ने कई अधिकारियों को किया सस्पेंड
हालांकि सरकार ने भी इस घटना को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कई अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है और कई का ट्रांसफर किया गया है। अब जब राहुल गांधी इंदौर आ गए हैं, तो राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की उम्मीद है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी का अपने दौरे के दौरान एक मीटिंग करने का भी कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन से इजाज़त न मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06