प्रयागराज में संगम की नाव पर 38 वर्षीय युवक को आया हार्ट अटैक, परिवार के सामने हुई मौत
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स संगम में नाव की सवारी कर रहा था, कि अचनाक उसे दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई है।
खबर विस्तार : -
Prayagraj News: प्रयागराज से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स अपने परिवार के साथ संगम नदी में नाव की सवारी कर रहा था कि अचानक वह नाव पर ही एक तरफ लुढ़क गया। नाव को तुरंत घाट की तरफ ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम विष्णु ठाकुर है, जिनकी उम्र 38 साल बताई जा रही है।
नाव की सवारी के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक
प्रयागराज में घूमने आए विष्णु ठाकुर मथुरा के बरसाना के रहने वाले थे। पेशे से वह गेस्ट हाउस चलाने का काम करते थे। उनके भाई ने बताया कि 15 जुलाई को पूरा परिवार मथुरा से संगम नहाने के लिए गया था। जिसमें विष्णु के साथ, उनकी पत्नी हेमलता, उनके बहन- बहनोई भाई-भाभी शामिल थे। शाम के करीब साढ़े चार बजे सभी लोग संगम घाट पर पहुंचे और संगम की नोज पर जाने के लिए नाव में बैठे। नाव पर विष्णु किनारे की ओर बैठे थे। उनके बगल में उनके भाई और बाकी घरवाले मौजूद थे। नाव के चलने के कुछ समय बाद ही अचानक विष्णु नाव पर लुढ़क गए। नाव पर सवार बाकी लोग कुछ समझ नहीं पाए, उन्होंने उठाने की कोशिश की, लेकिन वो बेसुध हो चुके थे। उसी समय तुरंत नाव को घाट की तरफ ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निजी वाहन से शव को घर ले जाया गया
इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। विष्णु के बेहोश होने के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। एक महिला चिल्ला रही थी कि इनको क्या हो गया। घरवालों ने बताया कि क्षण भर पहले वो बिल्कुल ठीक थे और फोन चला रहे थे। उनकी मौत के बाद उनके शव को मथुरा ले जाया गया। अगले दिन ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में उनके भाई ने जानकारी दी कि अस्पताल से मथुरा स्थित घर तक शव ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस तक नहीं मिली। उन्होने कहा कि शव को घर तक निजी वाहन से लाया गया। बता दें कि मृतक के भाई रणवीर ठाकुर भाजपा में नेता हैं। प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है।
60 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला
मेजा के रहने वाले 60 वर्षीय सुर्य बली शनिवार की रात खून से लथपथ पाए गए।उनके शरीर पर चाकुओं के निशान मिले हैं, जिससे उन पर जानलेवा हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूर्वी मेदिनीपुर में रचनात्मकता की झलक, मंदिरों-महलों की तरह सजे पंडाल
2026-10-17
-
Lucknow Flood: RSS और सेवा भारती का राहत अभियान, 6 दिन में बांटे 10 हजार भोजन पैकेट
2026-10-17
-
सीएम सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, सर्वमंगल की कामना
2026-10-17
-
यूपी में शीतलहर-घने कोहरे में हादसे रोकने के लिए प्रशासन सतर्क
2026-10-17
-
Kerala Waqf Board: बोर्ड का पुनर्गठन, एमसी मयिन हाजी बने चेयरपर्सन
2026-10-17
-
ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
2026-10-17
-
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी बस, 8 की मौत
2026-10-17
-
हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही भूकंप की तीव्रता
2026-10-17
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16