मुजफ्फरनगरः 2 नवंबर की शाम कोतवाली नगर क्षेत्र में आयोजित एक जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता एवं मारपीट की घटना सामने आई। घटना उस समय हुई जब कुछ व्यक्तियों ने रांग साइड से वाहन निकालने का प्रयास किया। यातायात पुलिसकर्मी द्वारा नियमों के पालन और जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें रांग साइड से जाने से मना किया गया, जिस पर उक्त व्यक्तियों ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली नगर में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दो टीमों का गठन किया — एक टीम कोतवाली नगर पुलिस की तथा दूसरी एसओजी/सर्विलांस इकाई की।
गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सचिन पुत्र महेश सिंह, निवासी अशोक नगर, थाना ज्योति नगर, दिल्ली (उम्र लगभग 30 वर्ष), और सूरजपाल पुत्र फूल सिंह, निवासी राहुल गार्डन, बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद (उम्र लगभग 25 वर्ष) शामिल हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी परिस्थिति में पुलिसकर्मियों पर हमले या अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल