मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसाः बारिश में भरभराकर गिरा मकान, पिता समेत 4 बच्चों की मौत
खबर सार :-
Muzaffarnagar House Collapse: उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में एक बड़ा हादसा हुआ, जब लगातार बारिश के बीच मिट्टी का एक घर गिर गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
खबर विस्तार : -
Muzaffarnagar House Collapse: यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। यहां हादसा बुढ़ाना इलाके के हबीबपुर गांव में उस वक्त हुआ जब लगातार हो रही बारिश के चलते अचानक एक मकान भरभराकर गिर गया। वहीं मलबे में दबने से घर के मुखिया और उनके चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल दो बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में मातम परसा हुआ है।
बारिश के चलते गिरा मकान
घटना की जानकारी मिलने पर ज़िला अधिकारियों ने उसी रात घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों में तेजी लाई। जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने बताया कि हबीबपुर गांव के रहने वाले इस्लामउद्दीन (58) रविवार को रात के खाने के बाद आराम कर रहे थे। उनकी बेटियां रुखसार (10), रुकैया (8), समैया (7) और अलसिबा (4) और बेटे अहद (5) और जीशान (1) उनके साथ थी। जबकि उनकी पत्नी दो अन्य बच्चों के साथ पड़ोसी के घर गई थीं। इस दौरान अचानक घर की छत गिर गई, जिससे घर का मालिक इस्लामउद्दीन और बच्चे मलबे के नीचे दब गए।
कच्चे मकान में रहता था परिवार
ग्राम प्रधान ने बताया कि मजदूरी करने वाले इस्लामउद्दीन मिट्टी और गारे से बने घर में रहते थे। रविवार रात बारिश के कारण छत गिर गई, जिससे पूरा परिवार फंस गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पुलिस की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इस्लामउद्दीन और उनके चार बच्चों (रुखसार, अहद, अलसिबा और जीशान) को मृत घोषित कर दिया। जबकि रुकैया और सुमैया गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं एक साथ परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आलाधिकारी
उधर इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलने पर कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, कमिश्नर रूपेश कुमार, ज़िला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, सीओ फुगाना नरेंद्र यादव और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि वे दुर्घटना में घायल बच्चों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ेंः- Nagaland Landslide: नागालैंड में भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 8 की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
जन्माष्टमी से पहले CM योगी ने ब्रजवासियों को दी बड़ी सौगात
2026-09-03
-
झांसी में स्कॉर्पियो लूट का 15 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
2026-09-03
-
SSP की सख्ती: साइबर फ्रॉड से अपराध नियंत्रण तक कड़े निर्देश
2026-09-03
-
गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 12 और डेंगू के 3 नए मरीजों की पुष्टि
2026-09-03
-
‘बाढ़ की स्थिति में राहत-बचाव में न हो देरी’, CM सम्राट ने दिए निर्देश
2026-09-03
-
हमीरपुर: 191 साल पुराने राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की धूम
2026-09-03
-
MP: ग्वालियर में भारी बारिश के बीच गिरा मकान, दो की मौत
2026-09-03
-
Varanasi Flood : PM मोदी ने मेयर और DM से फोन पर की बात
2026-09-03
-
मध्य प्रदेश में मानसून का असरः 40 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना
2026-09-03
-
रीवा में बस-बल्कर की भिड़ंत में 5 की मौत, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
2026-09-03
-
इंदौर: चाॅकलेट फैक्ट्री में मिला ज्यादा स्टाॅक, 375 क्विंटल चीनी जब्त
2026-09-03
-
सतना में भारी बारिश का अलर्ट, मंदाकिनी नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट
2026-09-02
-
लखनऊ ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार, आरटीसी परियोजना लागू
2026-09-02
-
बलिया की रागिनी को आप पार्टी का समर्थन, मिला कृत्रिम पैर का आश्वासन
2026-09-02
-
मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
2026-09-02