बिजली की समस्या रहने पर बुधवार को कई क्षेत्रों में नहीं पहुंचेगा पानी
खबर सार :-
नगर निगम जलकल विभाग ने नागरिकों को सूचित किया है कि 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को विद्युत विभाग द्वारा विद्युत उपकेंद्र ऐशबाग यार्ड में पोल एवं एंटी-काइट नेट लगाने का कार्य किया जाएगा।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, नगर निगम जलकल विभाग ने नागरिकों को सूचित किया है कि 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को विद्युत विभाग द्वारा विद्युत उपकेंद्र ऐशबाग यार्ड में पोल एवं एंटी-काइट नेट लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी, जिससे ऐशबाग जलकल से संचालित पेयजलापूर्ति पर भी प्रभाव पड़ेगा।
जलकल विभाग के अनुसार लालबाग, नाका हिंडोला, चारबाग, यहियागंज, कैसरबाग, माल एवेन्यू, हजरतगंज (आंशिक), मौलवीगंज, ऐशबाग, भदेवां, निशातगंज, न्यूहैदराबाद (आंशिक), लाटूश रोड, मोतीनगर, आर्यनगर, गढ़ी कनौरा, करेहटा, अंबेडकर नगर, छितवापुर, फैजाबाद रोड, मनकामेश्वर वार्ड तथा बाबूगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जलकल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे संभावित असुविधा को देखते हुए आवश्यकतानुसार पेयजल का अग्रिम भंडारण कर लें। विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है।
नगर निगम ने शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण, गंदगी और यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में सघन एवं बहुस्तरीय अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, अवैध अतिक्रमण हटाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की
जोन-2 में ₹18 हजार का शमन शुल्क वसूला गया। जोनल अधिकारी मनोज कुमार यादव, जोनल सेनेटरी अधिकारी राम सकल यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार कुशवाहा एवं देवेन्द्र कुमार वर्मा की देखरेख में भदैवा ऐशबाग, कुंडरी रकाबगंज, सुभाष मार्ग, यहियागंज, बड़ा इमामबाड़ा, महाकालेश्वर मंदिर, राजेन्द्र नगर, रकाबगंज चैराहा तथा शास्त्री नगर के आसपास नालियों की सफाई, सड़क सफाई, कूड़ा उठान एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कराया गया।
296 प्रवर्तन दल ने बुलाकी अड्डे से पत्थर कट्टा मस्जिद, मोहन रोड तक अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध 2 चालान कर ₹8,000 तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर 3 चालान कर ₹10,000 का शमन शुल्क वसूला। जोन-5 क्षेत्र में अवध चैराहे से हरदोई रोड स्थित कनौसी पुल तक तथा आलमबाग चैराहे से तालकटोरा रोड होते हुए लंगड़ा फाटक तक सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अस्थायी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग के विरुद्ध ₹3,000 का शमन शुल्क भी वसूला गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS का ट्रांसफर, लखनऊ-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदले
2026-07-28
-
ऑपरेशन मुस्कान: लखनऊ पुलिस ने 10 महीने से लापता किशोर को हरियाणा से किया बरामद, परिवार में लौटी खुशियां
2026-07-28
-
हिमाचल के 7 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पांवटा साहिब में सभी स्कूल बंद
2026-07-28
-
CM मोहन यादव ने दी 3,300 करोड़ की सौगात, MP में 83 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार रुपये
2026-07-27
-
झांसी में Lakhpati Didi योजना तेज, हर ब्लॉक से सामने आएंगी सफलता की अनकही दास्तानें
2026-07-27
-
Jhansi District Hospital में मशीन खराब और किट की कमी से थायराइड समेत कई जरूरी जांचें ठप, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी असर
2026-07-27
-
भीलवाड़ा में गौ सम्मान आव्हान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकली विशाल प्रार्थना रैली
2026-07-27
-
झांसी हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल कार और अवैध हथियार बरामद
2026-07-27
-
मण्डालिया मैदा में भगवान देवनारायण मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न, तीन दिन तक भक्ति, सेवा और आस्था का रहा अद्भुत संगम
2026-07-27
-
पुलकसागरजी महाराज के प्रथम चातुर्मास को लेकर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम
2026-07-27
-
लखीमपुर खीरी: कस्टडी में 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
2026-07-27
-
संतकबीरनगर में कहर बनकर दौड़ा ट्रक, पति-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत
2026-07-27
-
तीन साल बाद प्रशासनिक कार्रवाई से गरमाई सियासत, पटवारी-कानूनगो संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
2026-07-26
-
बागोर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, हत्या के पीछे आर्थिक विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
2026-07-26
-
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ओबरा तहसील इकाई का गठन, अमरदीप बने अध्यक्ष
2026-07-26