MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 50 जिलों में आज बरसेंगे बादल
खबर सार :-
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून लगभग सभी जिलों में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 2 जुलाई से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
खबर विस्तार : -
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून अब रफ्तार पकड़ने लगा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, जिन 15 जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, उनमें बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान लगभग 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
2 जुलाई से भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, हरदा, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत 50 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
सोमवार को कई जिलों में हुई अच्छी बारिश
सोमवार को इंदौर, गुना, बालाघाट, शिवपुरी, जबलपुर, खरगोन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, सीधी, खंडवा, सीहोर और देवास सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बालाघाट में डेढ़ इंच से अधिक, शिवपुरी में करीब पौन इंच और जबलपुर में आधा इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।
कुछ इलाकों में अभी भी बरकरार है गर्मी
बारिश के बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। खजुराहो सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नौगांव में 40.5 डिग्री और ग्वालियर में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में भोपाल का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, इंदौर का 33.2 डिग्री, उज्जैन का 35.5 डिग्री और जबलपुर का 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों में खंडवा (31.1 डिग्री), सिवनी (31.4 डिग्री), बैतूल (31.8 डिग्री), खरगोन (32 डिग्री), पचमढ़ी (32.8 डिग्री), धार (33.4 डिग्री), छिंदवाड़ा (33.6 डिग्री) और गुना (33.7 डिग्री सेल्सियस) शामिल रहे।
ये भी पढ़ेंः- IMD Weather Update: पूर्वी यूपी में अगले 3 दिन भीषण लू का अलर्ट, देश के इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06