अतीक अहमद का बेटा मोहम्मद उमर ईडी कोर्ट में पेश, बयान दर्ज न करने पर चला था केस
खबर सार :-
लखनऊ की ईडी स्पेशल कोर्ट में माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर को पेश किया गया। पहले समन के बावजूद बयान दर्ज न करने पर ईडी ने मुकदमा दायर किया था।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: कुख्यात माफिया अतीक अहमद का बेटा मोहम्मद उमर को लखनऊ स्थित ईडी स्पेशल कोर्ट में पेश हुआ। यह पेशी प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल उस परिवाद के सिलसिले में हुई, जिसमें उमर पर बार-बार भेजे गए समन के बावजूद बयान दर्ज न कराने का आरोप है।
अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
मोहम्मद उमर को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ जेल से कोर्ट लाया गया। कोर्ट में उसने अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। उमर की पेशी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मामले की अगली सुनवाई 21 मई को होगी, जिसमें कोर्ट दोनों पक्षों की अंतिम बहस सुनेगी। जानकारी के अनुसार, जुलाई 2021 से अगस्त 2021 के बीच ईडी की प्रयागराज यूनिट ने मोहम्मद उमर को चार बार समन जारी किए थे। तत्कालीन सहायक निदेशक गुंजन कुमार झा ने उसे प्रयागराज के सब-जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन समन की तामील होने के बावजूद उमर जानबूझकर पूछताछ में शामिल नहीं हुआ। बयान दर्ज न कराने के चलते ईडी ने 15 दिसंबर 2021 को प्रयागराज के सेशन कोर्ट में उमर के खिलाफ मामला दाखिल किया था। बाद में यह प्रयागराज कोर्ट से स्थानांतरित कर लखनऊ की ईडी स्पेशल कोर्ट को सौंपा गया। कोर्ट में उमर की पेशी न सिर्फ जांच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि एजेंसियाँ अब माफिया नेटवर्क पर कानूनी शिकंजा कसने में कोई ढील नहीं दे रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
त्योहारों को लेकर रेलवे हाई अलर्ट पर, DRM ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
2026-11-05
-
त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को डीएम सख्त, दिए निर्देश
2026-11-05
-
हिमाचल में 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, बर्फबारी के आसार
2026-11-05
-
देवा मेले में जावेद अली के गीतों पर झूमे दर्शक, गूंजी तालियां
2026-11-05
-
हापुड़ः दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई,16 क्विंटल खोया जब्त
2026-11-05
-
देहरादून में अमित शाह का दौरा 6 को, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-04
-
lucknow : शहर की सफाई के लिए निगम ने शुरू किया अभियान, छठ पूजा तक रखा जाएगा ध्यान
2026-11-04
-
MP में देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए चलेगा विशेष अभियान
2026-11-04
-
रेलवे ने रील्स और व्लॉग्स पर की सख्ती, बिना अनुमति शूटिंग पर होगी कार्रवाई
2026-11-04
-
दीपावली से पहले MP में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
2026-11-04
-
पीएम मोदी ने सीएम नायडू को किया फोन, चक्रवातों के नुकसान का लिया जायजा
2026-11-04
-
झांसी के अस्पतालों में आईसीयू मानकों की जांच शुरू, स्वास्थ्य विभाग सख्त
2026-11-04
-
बांदा के अतर्रा में रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग, दो युवक घायल
2026-11-04
-
MP में कम हुआ तूफान मुरासु का असर, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट
2026-11-04
-
झांसी क्राफ्ट मेला आतिशबाजी दुकान टेंडर विवाद, वेबसाइट से गायब हुई निविदा
2026-11-03