गरीब रथ एक्सप्रेस से गिरकर 23 वर्षीय ANM छात्रा की मौत, लखीसराय में दर्दनाक हादसा
खबर सार :-
बिहार के लखीसराय रेलवे स्टेशन से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि गरीब रथ एक्सप्रेस से गिरकर एक 23 वर्षीय एएनएम छात्रा की मौत हो गई। इस घटना ने रेलवे प्रशासन की सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खबर विस्तार : -
Lakhisarai News: लखीसराय से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस से गिरकर एक 23 वर्षीय एएनएम छात्रा राखी कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चलती गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से नीचे गिर गई, जिससे ट्रेन वह बुरी तरह घायल हो गई।
ट्रेन से गिरकर छात्रा की मौत
बिहार के लखीसराय में एक ट्रेन की चपेट में आने के कारण एक छात्रा की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा लखीसराय के दालपट्टी मोहल्ला के रहने वाले बबलू कुमार की बेटी थी। छात्रा का नाम राखी कुमारी बताया जा रहा है। वह शहर में स्थित ANM की पढ़ाई कर रही थी। इस बार उसका ट्रेनिंग स्कूल में दूसरा साल था। छात्रा रेलवे स्टेशन पर चलती गरीब रथ ट्रेन का शिकार हो गई। ट्रेन से नीचे गिरने के बाद वह बुरी तरह घायल हो गई, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। छात्रा के सिर और शरीर में काफी चोटें आई थी। परिजन उसे तुरंत पटना ले जाने के लिए रवाना हो गए, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल
राखी की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। इसके साथ ही इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि राखी काफी होनहार छात्रा थी। इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बता दें कि गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का लखीसराय स्टेशन पर कोई स्टॉपेज नहीं है। इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल लखीसराय रेल थाना पुलिस इस मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे की दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाया जा सके। एक दूसरी घटना बिहार के छपरा से आई है, जहां एक बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए।
छपरा में बारातियों से भरी बस पलटी
छपरा में बारातियों से भरा एक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा, जिससे एक बाराती की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सड़क पर बने ब्रेकर पर बस बेकाबू हो गई, जिससे वह गड्ढे में जाकर गिर गई। घायलों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण वह नीम के पेड़ से टकराने के बाद एक बिजली के खंभे से जा टकराई और अंत में पलट गई। इस घटना में वैशाली जिले के आरा विशुनपुर के रहने वाले मोहम्मद असगर की मौत हो गई, जबकि सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसाः बारिश में भरभराकर गिरा मकान, पिता समेत 4 बच्चों की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी
2026-09-04
-
जन्माष्टमी से पहले CM योगी ने ब्रजवासियों को दी बड़ी सौगात
2026-09-03
-
झांसी में स्कॉर्पियो लूट का 15 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
2026-09-03
-
SSP की सख्ती: साइबर फ्रॉड से अपराध नियंत्रण तक कड़े निर्देश
2026-09-03
-
गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 12 और डेंगू के 3 नए मरीजों की पुष्टि
2026-09-03
-
‘बाढ़ की स्थिति में राहत-बचाव में न हो देरी’, CM सम्राट ने दिए निर्देश
2026-09-03
-
हमीरपुर: 191 साल पुराने राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की धूम
2026-09-03
-
MP: ग्वालियर में भारी बारिश के बीच गिरा मकान, दो की मौत
2026-09-03
-
Varanasi Flood : PM मोदी ने मेयर और DM से फोन पर की बात
2026-09-03
-
मध्य प्रदेश में मानसून का असरः 40 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना
2026-09-03
-
रीवा में बस-बल्कर की भिड़ंत में 5 की मौत, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
2026-09-03
-
इंदौर: चाॅकलेट फैक्ट्री में मिला ज्यादा स्टाॅक, 375 क्विंटल चीनी जब्त
2026-09-03
-
सतना में भारी बारिश का अलर्ट, मंदाकिनी नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट
2026-09-02
-
लखनऊ ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार, आरटीसी परियोजना लागू
2026-09-02
-
बलिया की रागिनी को आप पार्टी का समर्थन, मिला कृत्रिम पैर का आश्वासन
2026-09-02