बिना लाइसेंस डॉग पालने पर नगर निगम कर सकता है कार्रवाई, लखनऊ में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान
खबर सार :-
नगर निगम की सीमा के अंतर्गत अब डॉग पालने वाली शर्तें माननी ही होंगी। प्रक्रियाएं कठिन करने के साथ ही जिनके पास लाइसेंस नहीं हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई चल रही है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, शहर में पालतू कुत्तों के लाइसेंस संबंधी नियमों को लेकर नगर निगम लखनऊ अब सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह नगर निगम द्वारा चेकिंग की गई। इसके अंतर्गत जोन 3 में अलीगंज के विभिन्न क्षेत्रों के आसपास पालतू कुत्तों का सिजरा जुटाया गया। बस्ती के ही लोगों से पालने वालों की जानकारी जुटाई गई।
इनके लाइसेंस की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर चलाया गया। इसमें पशु कल्याण की टीम ने सुबह 6ः30 बजे काम तेज कर दिया था। अभियान में प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वाड एवं निगम कर्मी अभिनव भारती, रामकुमार, राजेश उपाध्याय, शिवेक, फुरकान ने सक्रियता निभाई। कई लोगों ने लाइसेंस नहीं बनवाए थे। इंदिरानगर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाये गये अभियान में 4 नए लाइसेंस भी बनाए गए।
नगर निगम पालतू डॉग के लाइसेंस नही बनाए जाने पर ज्यादा सख्ती नहीं पर पाता है। इसका कारण है कि कोर्ट की गाइड लाइन का भी पालन करना होता है। कई बार स्वयंसेवी संस्थाएं मोर्चा खोल देती हैं। इन हालातों में कार्रवाई ढीली पड़ जाती है। यद्यपि आवारा कुत्तों का भी मामला निगम से जुड़ा है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है। जबकि इनसे लोगों की नींद हराम हो जाती है।
यह भी पढ़ें :Jaipur में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए नितिन नवीन और भजनलाल शर्मा, सफाई मित्रों को किया सम्मानित
लखनऊ शहर में 10,000 के करीब हैं पालतू कुत्ते
आज के इस लाइसेंस चेकिंग अभियान में जुर्माना लगाया और वसूला भी गया। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस वाले डॉग पालने के मामले सामने आने पर 4 व्यक्तियों से कुल 20,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनसे मौके पर ही जुर्माना जमा कराया गया। साथ ही इनकी सहमति पर वहीं लाइसेंस भी जारी कर दिए गए। कुल मिलाकर 24000 रुपये नगर निगम कोष में जमा किए गए। इस अभियान के दौरान कई लोग ऐसे भी मिले, जिनका लाइसेंस के साथ ही वैक्सीनेशन पूर्ण था।
लखनऊ शहर में 10,000 के करीब पालतू कुत्ते बताए गए हैं। नगर निगम आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लगभग 10,000 पालतू कुत्ते पंजीकृत या अपंजीकृत अवस्था में रह रहे हैं। अभी मात्र 3400 लाइसेंस ही बने हैैं। यही कारण है कि निगम का यह अभियान इस संख्या को नियंत्रित करने एवं सार्वजनिक सुरक्षा व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। इससे निगम की आय बढ़ेगी। साथ ही वैक्सिनेषन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान लोगों की कुछ बातों को निराधार बताया गया। लोगों का कहना था कि प्रक्रिया कठिन है।
कुत्ते का लाइसेंस केवल रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र और पालतू पशु अनुज्ञप्ति, नियंत्रण तथा विनिमयन उपविधि 2025 के पालन संबंधी शपथ पत्र के आधार पर जारी किया जाता है। लाइसेंस ऑनलाइन नगर निगम की वेबसाइट पर बनाया जा सकता है। पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी आवेदन किया जा सकता है। निगम की ओर से जयंत सिंह 9511156792 और अफसर अली के 9721095021 मोबाइल नंबर पर जानकारी दे सकते हैं। इधर, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया अभियान के माध्यम से लोगों में लाइसेंस तथा रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना है।
निगम में लाइसेंस बनवाने से पहले रैबीज के कागज दिखाएं
नगर निगम लाइसेंस, वैध एंटी रैबीस प्रमाण पत्र देखने के बाद ही निर्गत कर्ता है। डॉ. अभिनव वर्मा ने सभी पालतू डॉग मालिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाएं, रैबीज टीकाकरण समय पर कराते रहें, तथा कुत्ते को टहलाते समय मजबूत लीश का प्रयोग अवश्य करें।
इसके अलावा नागरिकों की सुविधा के लिये कार्यालय के अलावा डॉग एंड पप्स नीलकंठ स्वीट शॉप के पास विवेक खंड गोमती, राजकीय पशु चिकित्सालय शंकर चौराहा ग्वारी गांव गोमती नगर, मानसरोवर बैंक के पास ए ब्लॉक इंदिरा नगर, बीबी सिंह मेमोरियल विकास पेट केयर ब्लॉक सी इंदिरा नगर में नागरिकों की सुविधा देखते हुए व्यवस्था दी गई है।
पेट केयर ए ब्लॉक लेखराज मार्केट इंदिरा नगर, राजकीय पशु चिकित्सालय सदर, डॉ हस पेट क्लिनिक ओम प्लाजा सेक्टर 9 रीदा नर्सिंग होम विकास नगर, रॉयल पेट क्लिनिक एल 34,35 उदय उदय टॉवर विजयंत खंड गोमती नगर, पेट मेडिकल हॉस्पिटल बारी गढ़ एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड ऑपोजिट लोक बंधु हॉस्पिटल और शुक्ला वेटरिनरी क्लिनिक बी 31 सेक्टर एल एलडीए कॉलोनी में भी निगम की कुछ सुविधाएं दी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग और भाजपा को कटघरे में करने वाली कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Lucknow: शहरवासियों को महापौर ने दी बधाई, कहा-आपका प्रयास सार्थक हुआ
2026-11-13
-
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ट्रेलर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत
2026-11-13
-
बिहार में छठ महापर्व की शुरुआत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
2026-11-13
-
बिहार में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी कार; दंपती समेत 3 की मौत
2026-11-13
-
‘बाट जे पूछेला बटोहिया...’ शिवनगरी काशी में गूंज रहे छठी मइया के गीत
2026-11-13
-
वैशाली में पुश्तैनी जमीन बेचने पर घर के चार सदस्यों ने खाया जहर
2026-11-13
-
लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ आज से, भोपाल के 54 घाटों पर व्यवस्था पूरी
2026-11-13
-
ताजमहल परिसर में पहुंचा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यूताजमहल परिसर में मिला 5 फुट लंबा ‘इंडियन राॅक पायथन’, वाइल्डलाइफ एसओएस ने शौचालय से किया रेस्क्यू
2026-11-12
-
छठ पूजा के लिए लखनऊ तैयार, 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट बनाए
2026-11-12
-
पीटरहाॅफ बेचने के आरोपों का CM सुक्खू ने किया खंडन, BJP पर साधा निशाना
2026-11-12
-
शिमला में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता
2026-11-12
-
उज्जैन के महाकाल मंदिर में दिल्ली से आए भक्तों के साथ मारपीट, मुकदमा
2026-11-11
-
योगी आदित्यनाथ: यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा नियुक्ति पत्र वितरण
2026-11-11
-
झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत
2026-11-11
-
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
2026-11-11