झारखंड कांग्रेस ने की SIR मतदाता गणना प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय बढ़ाने की मांग
खबर सार :-
झारखंड कांग्रेस कमेटी ने राज्य में एसआईआर मतदाता गणना प्रक्रिया के लिए 15 दिनों का अतिरिक्त समय देने की मांग की है। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर रांची, हटिया, धनबाद, झरिया और बोकारो में एन्यूमरेशन और डिजिटाइजेशन की धीमी गति पर चिंता जताते हुए गणना प्रक्रिया की अंतिम तिथि 29 जुलाई से बढ़ाकर 13 अगस्त करने की मांग की है।
खबर विस्तार : -
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मतदाता सूची के लिए 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) कार्यक्रम के तहत चल रही गणना प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त 15 दिनों की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रांची, हटिया, धनबाद, झरिया और बोकारो जैसे घनी आबादी वाले विधानसभा क्षेत्रों में गणना फॉर्म बांटने और उन्हें डिजिटाइज करने की गति काफी धीमी है। नतीजतन, इस बात का खतरा है कि बड़ी संख्या में पात्र मतदाता छूट सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए यह जरूरी है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे।
अब तक इतने प्रतिशत हुआ डिजिटलीकरण
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अब तक रांची विधानसभा क्षेत्र में केवल 4.14 प्रतिशत, हटिया में 8.48 प्रतिशत, धनबाद में 4.78 प्रतिशत, झरिया में 5.96 प्रतिशत और बोकारो में 11.56 प्रतिशत मतदाताओं का डेटा डिजिटाइज किया गया है। इन आंकड़ों को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि तय समय सीमा के भीतर सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
घनी आबादी वाले क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन की गति धीमी
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राज्य में 30 जून से 29 जुलाई तक 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) के तहत गणना फॉर्म बांटने और इकट्ठा करने का काम चल रहा है। इससे पहले मतदाता मैपिंग का काम पूरा हो चुका था। हालांकि, बड़े शहरों और घनी आबादी वाले विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन की गति अपेक्षाकृत धीमी है।
गणना चरण की समय सीमा 13 अगस्त करने की मांग
इसे देखते हुए कांग्रेस ने मांग की है कि निर्वाचन आयोग गणना चरण की समय सीमा 29 जुलाई से बढ़ाकर 13 अगस्त करे। पार्टी का कहना है कि इससे बचे हुए मतदाताओं को फॉर्म भरने और जमा करने के लिए अतिरिक्त 15 दिन मिल जाएंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न छूटे। कांग्रेस ने आयोग से आग्रह किया है कि वह निष्पक्ष, समावेशी और लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इस अनुरोध पर सकारात्मक निर्णय ले। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया विभाग के समन्वयक लाल किशोर नाथ शाहदेव और सोशल मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार की अनुपस्थिति में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुबोध कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ये भी पढ़ेंः- Jharkhand SIR Campaign: 14 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर लगेगी ‘चुनाव पाठशाला’, BLO पढ़कर सुनाएंगे मतदाताओं के नाम
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06