वार्ड 59 के निरीक्षण में नगर आयुक्त सख्त, सफाई, नाला मरम्मत और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
खबर सार :-
झांसी नगर आयुक्त ने वार्ड 59 का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, नाला मरम्मत, सड़क सुधार और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। लापरवाही पर नोटिस जारी करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के आदेश भी दिए।
खबर विस्तार : -
झांसीः शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी और विकास कार्यों को लेकर नगर आयुक्त ने गुरुवार सुबह वार्ड संख्या 59 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सफाई, नालों की स्थिति, सड़क मरम्मत और अतिक्रमण संबंधी कमियां सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए।
अपर नगर आयुक्त को दिए निर्देश
निरीक्षण की शुरुआत मालियों के चौराहे से हुई, जहां नगर आयुक्त ने क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए मौजूदा मूत्रालय को सार्वजनिक शौचालय में परिवर्तित करने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी और मुख्य अभियंता को दिए। उनका कहना था कि क्षेत्र में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।
बड़ा बाजार मार्ग पर जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़क का भी निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि जल निगम के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अतिक्रमण पर व्यक्त की नाराजगी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के पास बने चबूतरे के नीचे जमा कचरे पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने चबूतरे को हटवाकर पूरे क्षेत्र की सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं वहां स्थापित मोटर को संबंधित विभाग के माध्यम से तत्काल दुरुस्त कराने को भी कहा गया। मजदूरों वाली गली के सामने स्थित प्याऊ की मरम्मत कर पानी की निकासी को व्यवस्थित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।
सब्जी मंडी क्षेत्र में सड़क पर सब्जियां रखकर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित जोनल अधिकारी को नियमित अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने और सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा ट्रांसफार्मर के आसपास लगी अवैध होर्डिंग्स को तत्काल हटाने के आदेश भी दिए गए।
हजरयाना स्थित गऊघाट के सामने बने कचरा संग्रहण स्थल का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने नाली की मरम्मत, ड्रेन कवर को व्यवस्थित करने तथा प्लेटफॉर्म का निर्माण कराने के निर्देश दिए, ताकि कचरा बिना फैले आसानी से उठाया जा सके और क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।
लापरवाही करने वालों पर होगी सख्ती
रामराजा ऑटो पार्ट्स के पास हाल ही में बने नाले में जलभराव की शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार से ही निर्माण कार्य की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनक कंप्यूटर्स और एस.के. टेलर्स के पास नालियों में गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराने और सफाई कार्य की फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित सफाई हवलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए गए।
तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वार्ड की विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग सड़क, सीसी ब्लॉक और नालियों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा बाल विकास परियोजना कार्यालय, जगदीश प्रसाद नौगैया के सामने, पचैरी सदन, वासुदेव और सुभाषगंज क्षेत्र में नालियों तथा कनजरवेंसी की तत्काल सफाई सुनिश्चित करने को कहा। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने अवर अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करें और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद संजीव गुप्ता, राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं और शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत
2026-09-21
-
यूपी में 23 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना
2026-09-20
-
जलझूलनी एकादशी पर निकलेगी ठाकुरजी के बेवाणों की भव्य शोभायात्रा
2026-09-20
-
चम्पेश्वर महादेव मंदिर में पंचामृत से सहस्रघट अभिषेक, भगवान शिव का अभिषेक
2026-09-20
-
हाईटेंशन लाइन से एक करोड़ का तार चोरी, गिरोह का पर्दाफाश
2026-09-20
-
Varanasi: मुठभेड़ में मारा गया 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू
2026-09-20
-
मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव, कई जिलों में 4 दिन तक बारिश की संभावना
2026-09-20
-
बरसाना में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया श्री राधा प्राकट्य उत्सव
2026-09-19
-
उत्तर प्रदेश में लंपी वायरस से रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण शुरू
2026-09-19
-
बहुजन समाज पार्टी को झटका, मयंक द्विवेदी सपा में शामिल
2026-09-19
-
ओटीएस योजना से नगरीय करदाताओं को राहत, नगर निकायों की राजस्व वसूली को मिली गति
2026-09-19
-
परवेज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, लाखों की वसूली का था खेल
2026-09-19
-
चाकसू नगर पालिका की नई सरकार ने संभाली जिम्मेदारी
2026-09-19
-
आगर-मालवा हादसाः मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
2026-09-19
-
DUSU Election Results: डूसू चुनाव में NSUI-ABVP में रोमांचक मुकाबला
2026-09-19