आराध्या समूह के फैशन एवं ब्यूटी शो में दिखा ग्लैमर और प्रतिभा का संगम, पारुल चौहान और खुशी शेख ने बढ़ाया उत्साह

खबर सार :-

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री पारुल चौहान तथा सुपर मॉडल एवं डांसर खुशी शेख रहीं। दोनों ने अपनी मौजूदगी से आयोजन की शोभा बढ़ाई और प्रतिभागियों से अपने अनुभव साझा किए।
आराध्या समूह के फैशन एवं ब्यूटी शो में दिखा ग्लैमर और प्रतिभा का संगम, पारुल चौहान और खुशी शेख ने बढ़ाया उत्साह

खबर विस्तार : -

झांसी: शहर में फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का शानदार संगम उस समय देखने को मिला, जब आराध्या समूह द्वारा आयोजित भव्य फैशन एवं ब्यूटी शो ने प्रतिभागियों और दर्शकों को यादगार अनुभव प्रदान किया। 15 जुलाई को आयोजित इस कार्यक्रम में फैशन, मेकअप और मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने का अवसर मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

संस्थापक ने सराहाना

उन्होंने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी। उनके प्रेरणादायक संदेशों ने कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों और दर्शकों में नया उत्साह भर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिभाशाली युवा को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलना चाहिए और आराध्या समूह इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उनके अनुसार सामाजिक विकास केवल सेवा कार्यों से ही नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने से भी संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सविता गौतम (स्वप्निल मेकओवर, ग्वालियर), एंकर एवं मोटिवेटर मानशी व्यास, हेमंत आर्यन (मेकअप मंत्रा), नीतू मेहना (भोपाल की बहू) तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वैष्णवी (वायरल बाबू) भी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन स्निग्धा गोपाल प्रोहित और मानशी पटेल ने प्रभावी ढंग से किया। आयोजन को सफल बनाने में विक्की झस्या (यशी इवेंट्स, झांसी), ज्योति झस्या (यशी सैलून, झांसी), संध्या (एसवी यूनिसेक्स सैलून, मुंबई), सोनू शर्मा (मेकअप आर्टिस्ट, सूरत) तथा अर्चना देशमुख (मेकअप आर्टिस्ट एवं सचिव, आराध्या ग्रुप) का विशेष योगदान रहा।

समापन समारोह में आयोजकों ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। आयोजन ने यह साबित किया कि यदि युवाओं को उचित मंच मिले तो वे फैशन और मॉडलिंग जैसे क्षेत्रों में भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-फर्जी भारतीय पहचान बनाकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को अदालत ने ठहराया दोषी, डिपोर्टेशन का दिया आदेश

अन्य प्रमुख खबरें