Jhansi News: जेलर के घर नौकरानी ने उड़ाए लाखों रुपये और गहने, पत्नी पर हुआ था शक, ऐसे खुला चोरी का राज
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। झांसी में एक जेलर के घर में नौकरानी ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। जब मामला सामने आया तो सबसे होश उड़ गए।
खबर विस्तार : -
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक जेलर के घर हुए चोरी ने सबके होश उड़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से चोरी कर रही थी, हालांकि जेलर की पत्नी को उस पर शक होता था, जिसे लेकर दोनों में झगड़ा होता था, लेकिन इस बार उसकी असलियत सबके सामने आ गई।
Jhansi News: झांसी के जेलर के घर से लाखों रुपये और जेवर की चोरी
यूपी के झांसी से एक जेलर के घर हुई चोरी ने सबकी नींदे उड़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार नौकरानी जेलर के यहां पिछले कई महीनों से काम करती थी। कुछ दिनों बाद जेलर और उनकी पत्नी को महसूस हुआ कि बिना खर्च पैसे खत्म हो रहे हैं। बैग, आलमारी से रुपये धीरे-धीरे कम होने लगे। जेलर के मुताबिक पहले उन्हें अपनी बीवी पर शक हुआ, जिस कारण दोनों में बहस भी हुई। इस बीच एक दिन उन्हें पता चला कि आलमारी से लाखों रुपये और जेवर गायब हो गए हैं। जिसके बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया। इसके बाद शक की सुई नौकरानी की ओर गई, जिसके बाद पता चला कि यह सब उसी ने किया है। उसने यह काम अकेले नही किया बल्कि उसका बॉयफ्रेंड भी इसमें शामिल था।
Jhansi News: क्या है पूरा मामला
झांसी के कारागार जिले में तैनात जेलर अंजनी कुमार गुप्ता अपनी पत्नी उमा गुप्ता के साथ सरकारी आवास में रहते हैं। करीब 6 महीने पहले ही उन्होंने मिथलेश नाम की महिला को अपने घर में खाना बनाने के लिए रखा था। वह खाना बनाने के साथ-साथ घर की साफ-सफाई भी करती थी। कुछ दिन काम करने के बाद वह घर की आलमारी से रुपये और गहने गायब करने लगी। जेलर अंजनी ने बताया कि उनके पर्स से भी पैसे गायब हो जाते थे। यह मामला तब सामने आया जब उमा गुप्ता अपनी बहन के घर मुंबई गई थीं और जब 1 जुलाई को घर लौटीं तो पाया की आलमारी पूरी खाली पड़ी है। उमा ने बताया कि आलमारी में करीब 6 लाख रुपये और सोने चांदी के जेवर थे।
Jhansi News: आरोपी के पास से लाखों रुपये के नकदी के साथ कीमती गहने भी बरामद
उमा ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नौकरानी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस के मुताबिक नबाबाद थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चोरी हुई। पुलिस को नौकरानी मिथलेश और उसके प्रेमी के पास से करीब 2 लाख 7 हजार रुपए नकद और सोने, चांदी के जेवरात व मोबाइल समेत कई चीजें बरामद हुई। इसके अलावा एक हाफ पेटी कमरबंद सफेद धातु, चार बिछिया चांदी, एक जोड़ी लौंग सोने की, एक नाक की नथ, एक कले का लॉकेट भी बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: झांसी में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 1.63 करोड़ की वसूली, 36 वाहन-मशीनें सीज
अन्य प्रमुख खबरें
-
इसौली के धम्मौर पहुंची कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के संदेश का किया प्रसार
2026-08-18
-
लखनऊ के पारा इलाके में दारोगा पर जानलेवा हमला, 6 गिरफ्तार
2026-08-18
-
वाराणसी में झमाझम बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, गलियों में भरा पानी
2026-08-18
-
लाल किले में जमशेदपुर की डिमना झील के नाम पर बनी दर्शक दीर्घा
2026-08-18
-
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
2026-08-18
-
झांसीः धूमधाम से मना हरियाली तीज, महिलाओं ने पेश की प्रस्तुतियां
2026-08-18
-
झांसी में चेन स्नैचिंग का 10 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
2026-08-18
-
तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 की मौत, मुख्य मालिक की तलाश तेज
2026-08-18
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामलाः चंपत राय-अनिल मिश्रा बेदाग, मिली क्लीन चिट
2026-08-18
-
तमिलनाडु में कमजोर मानसून और अधिक तापमान से बढ़ी पानी की चिंता
2026-08-18
-
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, नदियों का जलस्तर बढ़ा
2026-08-18
-
Rajasthan: राजस्थान में बड़े पैमाने पर IAS-RAS अफसरों का तबादला
2026-08-18
-
भोपाल में टैक्सी हड़ताल से लोग परेशान, मनमाना किराया वसूल रहे ऑटो चालक
2026-08-18
-
MP Road Accident: भिंड में भीषण सड़क हादसा, यूपी के 8 मजदूरों की मौत
2026-08-18
-
हिमाचल में 21 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश, आज कई जिलों में अलर्ट
2026-08-18