झांसी में चेन स्नैचिंग का 10 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
खबर सार :-
झांसी के नवाबाद में महिला से मंगलसूत्र लूटने के मामले का पुलिस ने 10 घंटे में खुलासा किया। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ, जबकि दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
खबर विस्तार : -
झांसी: नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने चेन स्नैचिंग की घटना का 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रजेंद्र पुत्र शिवदयाल, निवासी ग्राम धुआनी, थाना चिरगांव और आशीष विश्वकर्मा पुत्र राकेश विश्वकर्मा, निवासी मोहल्ला बनियान, कोछाभांवर, थाना नवाबाद के रूप में हुई है।
स्कूल से बच्चे को लेकर लौट रही महिला से छीना था मंगलसूत्र
पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को आवास विकास के पीछे शिवाजी नगर निवासी महेंद्र राजपूत ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी रानी राजपूत अपने बेटे देवांश को ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, शिवाजी नगर से लेकर घर लौट रही थीं।
इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक और पैदल चल रहा दूसरा युवक उनका पीछा कर रहे थे। महिला जैसे ही नरेंद्र राजपूत के घर के सामने पहुंचीं, पैदल चल रहे युवक ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया। महिला के शोर मचाने और आरोपियों का पीछा करने पर दोनों मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद नवाबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। स्वाट और सर्विलांस टीम को भी आरोपियों की तलाश में लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की।
घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवाबाद पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने मुस्तरा रोड से कैलाश रेजीडेंसी जाने वाली सड़क के पास आरोपियों की घेराबंदी की।
पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, मौके पर मौजूद उसके साथी आशीष विश्वकर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
दो तमंचे और लूटा गया मंगलसूत्र बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। बरामद सामान में 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस तथा 12 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने महिला से छीना गया मंगलसूत्र, वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल और 1,250 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है।
संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मुठभेड़, गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में नवाबाद थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में नवाबाद थाना पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि चेन स्नैचिंग की घटना के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई और करीब 10 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया गया।
यह भी पढे़ंः-Tarapith Hotel Fire Tragedy: मुख्य मालिक की तलाश तेज, अब तक नौ लोगों की हुई मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, 7 की मौत
2026-10-02
-
गुजरात में UCC को मंजूरी, विवाह से संपत्ति तक बदलेंगे नियम
2026-10-02
-
गांधी जयंती पर सीएम योगी का स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर
2026-10-02
-
सीएम योगी ने राष्ट्रपिता गांधी को दी पुष्पांजलि, बच्चों ने सुनाए भजन
2026-10-02
-
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम ठप, अब जुलाई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद
2026-10-01
-
LUCKNOW: नगर निगम कर रहा फैजुल्लागंज की निगरानी, सफाई व्यवस्था बन रही चुनौती
2026-10-01
-
lucknow : नगर निगम कार्यकारिणी में पुनरीक्षित बजट को मंजूरी, सफाई और सड़क पर जोर
2026-10-01
-
बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, गंडक नदी का तटबंध टूटने से स्थिति गंभीर
2026-10-01
-
गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
2026-10-01
-
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मध्य प्रदेश में सम्मानित होंगे बुजुर्ग
2026-10-01
-
मध्य प्रदेश से विदा होगा मानसून, 30 जिलों में बारिश सामान्य से कम
2026-10-01
-
बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
2026-10-01
-
बिहार में बाढ़ की स्थिति की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, दिए निर्देश
2026-09-30
-
पश्चिमी चंपारण में बाढ़ राहत शिविर पहुंचे सीएम सम्राट, देखी व्यवस्था
2026-09-30
-
त्योहारों से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने की तैयारी
2026-09-30