ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ओबरा तहसील इकाई का गठन, अमरदीप बने अध्यक्ष

खबर सार :-

बैठक के समापन अवसर पर जिला संयोजक विनोद कुमार मिश्रा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा देने और पत्रकार हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ओबरा तहसील इकाई का गठन, अमरदीप बने अध्यक्ष

खबर विस्तार : -

ओबराः ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रा.प.ए.) सोनभद्र की ओबरा तहसील इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्थानीय किड्स केयर स्कूल, ओबरा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, तहसील कार्यकारिणी के गठन और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन शुक्ला ने रखा प्रस्ताव

बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक विनोद कुमार मिश्रा ने की, जबकि संचालन सत्यपाल सिंह तनेजा और जगदीश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, ग्रामीण एवं क्षेत्रीय पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और पत्रकारों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन शुक्ला ने तहसील अध्यक्ष पद के लिए पत्रकार अमरदीप के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया और करतल ध्वनि के साथ अमरदीप को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओबरा तहसील इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया।

इसके साथ ही संगठन की नई तहसील कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में जगदीश तिवारी, अजीत सिंह (ओबरा) और अनिल जायसवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। राजवंश जायसवाल, अभिषेक पांडेय और अरविंद गुप्ता को महामंत्री बनाया गया, जबकि संतोष साहनी, सौरभ सिंह और प्रेम राय को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। रामप्यारे सिंह को कोषाध्यक्ष तथा शिव प्रकाश शुक्ला को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे पत्रकार

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, निष्पक्ष पत्रकारिता और उनके अधिकारों की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष अमरदीप ने कहा कि वह संगठन के सभी साथियों को साथ लेकर पत्रकारों के हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके सम्मान की रक्षा करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी पत्रकार साथियों के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे पत्रकारों को आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए संगठन प्रभावी भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर पत्रकार नीरज पाठक, अवधेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः-गड्ढों में दफन विकास! बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
 

अन्य प्रमुख खबरें