29 लाख की उधारी और आर्थिक तनाव में युवक ने पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर खुद को भी मारी गोली
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 29 लाख उधारी और आर्थिक तनाव के कारण एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो बच्चों को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।
खबर विस्तार : -
Uttar Pradesh News: बलरामपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। देहात क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय बजरंगी गिरि नाम के व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी, तीन साल की बेटी और 10 महीने के बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसने 29 लाख रुपये की उधारी और आर्थिक तनाव के कारण इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
आर्थिक तनाव ने ले ली जान
बलरामपुर के झौहना गोसाईं पुरवा गांव में शुक्रवार की शाम एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगी खत्म कर दी और खुद को भी गोली मार ली। अब मृतक के भाई ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को जानकारी दी कि हत्याकांड को अंजाम देने वाला बजरंगी आर्थिक तनाव से गुजर रहा था। उसने कई लोगों को उधार दिया था, जो करीब 29 लाख हो गया था और उधारी के पैसे वापस न मिलने के कारण काफी परेशान था। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि 31 जुलाई की शाम बजरंगी अपनी पत्नी कोमल, बेटी श्रद्धा और बेटा जयदीप को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी तमंचे से गोली मार ली। स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बजरंगी अपने गांव और आस-पास के लोगों की आर्थिक मदद करता था, जरुरतमंदों को पैसे देता था। इसी दौरान उसने लालपुर के रहने वाले चंद्रभान गिरि उर्फ दद्दन गिरि को करीब 29 लाख रुपये उधार दे दिए थे।
पैसे देने से मना कर दिया चंद्रभान ने
बजरंगी के भाई ने बताया कि यह पैसे माधव गिरि को गारंटी पर दी गई थी। दावा किया जा रहा है कि माधव ने सारे पैसे चंद्रभान को लौटा दिए थे, लेकिन उसने बजरंगी को वह पैसे वापस नहीं किए। मृतक ने कई बार उससे पैसे मांगे उसने देने से मना कर दिया। उसने कई दफा तकादा किया, लेकिन चंद्रभान ने पैसे नहीं दिए, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में चला गया। उसके परिजनों के अनुसार इस वारदात से पहले बजरंगी ने अपने फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी और पत्नी व दो बच्चों की मौत के लिए चंद्रभान को जिम्मेदार बताया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक का मोबाइल साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बजरंगी के बड़े राम गिरि और राजेश गिरि ने घटनास्थल पर मौजूद पिस्टल पुलिस को सौंप दी। मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो और उनके परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंद्रभान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच टीम का कहना है कि इस हत्याकांड से जुड़ी हर कड़ी की गहराई से जांच की जा रही है। इसके साथ ही लेन-देन से संबंधित दस्तावेज और बाकी सबूतों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
ये भी पढ़ें: उरई में 4 करोड़ की जमीन के लिए अधेड़ की हत्या, 20 घंटे तक शव को लेकर जंगल में घूमते रहे दंपत्ति
अन्य प्रमुख खबरें
-
गणेश चतुर्थी पर महाकाल में चढ़े 5.51 लाख मोदक, खजराना में भव्य श्रृंगार
2026-09-14
-
तमिलनाडु में 36,000 गणेश प्रतिमाओं की होगी स्थापना, चलेंगी स्पेशल बसें
2026-09-14
-
पश्चिम बंगाल में बढ़ रहा डेंगू, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 1,072 मरीज
2026-09-14
-
बाराबंकी : 20 साल बाद सरयू उफान पर, हेतमपुर में मंदिर.टेलीफोन एक्सचेंज डूबे
2026-09-14
-
मनीषा पांडेय ने की नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील
2026-09-13
-
सीएम योगी ने साधा पिछली सरकारों पर निशाना
2026-09-13
-
काशी को बदनाम करने की साजिश: नालों में बहाई गिट्टी भरी बोरियां!
2026-09-13
-
Mumbai Heavy Rain: भारी बारिश से मुंबई का हाल बेहाल
2026-09-13
-
आकृति चौधरी NSA मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, होईकोर्ट के आदेश को चुनौती
2026-09-13
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन
2026-09-13
-
मप्र में जहरीली शराब से हुई मौतों की होगी न्यायिक जांच, आयोग गठित
2026-09-13
-
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर 21 अक्टूबर से अनशन-सत्याग्रह
2026-09-12
-
सोनिया कुशवाहा ने फतह किया माउंट कुन, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
2026-09-12
-
एक करोड़ सात लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 214 किलो गांजा बरामद
2026-09-12
-
जहां बाल स्वरूप में दर्शन देते हैं गणपति, मेहंदी से सजता है दरबार
2026-09-12