बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 12 की मौत, सीएम ने जताया दुख
खबर सार :-
बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 12 पहुंच गई। राजस्थान से दर्शन कर बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं का पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। 12 घायल गंभीर हालत में भर्ती हैं।
खबर विस्तार : -
बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, 12 घायल अभी भी गंभीर हालत में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान से दर्शन कर श्रद्धालुओं का एक समूह पिकअप वाहन से बदायूं लौट रहा था। इसी दौरान 6 और 7 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे खेकड़ा थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बागपत पुलिस के अनुसार, डायल-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद चार पीआरवी, एंबुलेंस सेवा और थाना खेकड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत दल ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में करीब 24 लोग घायल हुए थे। इनमें कई की हालत बेहद गंभीर बताई गई। घायलों को तत्काल सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत भेजा गया। गंभीर स्थिति वाले घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान कई घायलों की मौत हो गई, जिसके बाद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।
सीएम योगी ने जताया शोक, आर्थिक सहायता के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद बागपत में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है और उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को कि कि दो-दो लाख रुपये कि कि और हादसे में घायल लोगों को कि कि 50-50 हजार रुपये कि कि की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
जनपद बागपत में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 7, 2026
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख व घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि…
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी जताया दुख
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
जनपद बागपत में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 7, 2026
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति तथा घायलों…
हादसे की जांच में जुटा प्रशासन
पुलिस प्रशासन के मुताबिक, मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज और राहत कार्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ेंः-दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूरे शहर में मच्छरों की भरमार, कई माहल्लों में कभी नहीं हुई फागिंग
2026-10-22
-
यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा 'Blue DotsAI' प्लेटफॉर्म
2026-10-22
-
MLC शिक्षक चुनाव 2026 को लेकर मऊ में निष्पक्ष चुनाव की तैयारी पूरी
2026-10-22
-
फिल्मी कलाकारों की रामलीला ने बनाया रिकॉर्ड, 74 करोड़ दर्शक पहुंचे
2026-10-22
-
झारखंड के चाईबासा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई दुर्गा पूजा
2026-10-22
-
लखनऊ मेट्रो ने दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष यात्रा का किया आयोजन
2026-10-22
-
हिमाचल में बढ़ने लगी ठंड, 9 शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे
2026-10-22
-
छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
2026-10-22
-
तमिलनाडु के वंडालूर जू में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 2 दिन के लिए बंद
2026-10-22
-
नोएडा में आज 122 प्रतिमाओं का विसर्जन, 20 स्थानों पर बने कृत्रिम तालाब
2026-10-21
-
MP के 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 23 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम
2026-10-20
-
विजयादशमी पर नोएडा में 35 स्थानों पर होगा रावण दहन
2026-10-20
-
विजयादशमी पर्व पर MP में होंगे कार्यक्रम, शस्त्र पूजन करेंगे सीएम
2026-10-20
-
पुलिस स्मृति दिवस 2026: लखनऊ में होगा मुख्य आयोजन, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
2026-10-19
-
पंजाब में नशा तस्करों पर कार्रवाई की मांग, सुनील जाखड़ ने सरकार को दिया का अल्टीमेटम
2026-10-19