अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी! हिंदू संगठन नाराज
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि जिले में तीन बहनों ने एक ही युवक से शादी की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है।
खबर विस्तार : -
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से शादी की है। जिसका बकायदा वीडियो भी बनाया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तीनों बहनों और उनके पति ने ऐसा करने का कारण बताया और लोगों से ट्रोल न करने की अपील की है।
मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ विवाह
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तीन बहनों ने एक ही युवक से शादी कर ली, जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पेशे से किसान रमेश की तीन बेटियां सरोज, सावित्री और संतोष हैं। तीनों ने एक विकास उर्फ विक्कू के साथ शादी कर ली है। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विक्कू तीनों बहनों की मांग में बारी-बारी सिंदूर भर रहा है और हवन वेदी के सामने फेरे भी ले रहा है। कई यूजर्स पहले इसे महज एक रील मान रहे थे, लेकिन अब विकास और उसकी तीनों पत्नियों ने कैमरे पर आकर इसकी सच्चाई बताई है। उनका कहना है कि यह शादी पूरी तरह सच है और चारों एक साथ काफी खुश हैं। उन्होंने लोगों से ट्रोल न करने की अपील की है। तीनों बहनों का कहना है कि वो बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी रचाई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिजनों को भी कोई आपत्ति नहीं है।
पुजारियों ने शादी होने से किया इंकार
अमरोहा के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के धोरिया गांव की रहने वाली 20 वर्षीय सरोज ने बताया कि वह बीटेक की छात्रा है और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है, अपनी बहनों के साथ वो इस शादी से काफी खुश नजर आ रही है। तीनों में सबसे कम उम्र की दिखने वाली लड़की ने खुद को बालिग बताया। वहीं तीनों के पति विकास ने भी तीनों से शादी करने के बात खुश होने का दावा किया और उनका वीडियो देखने वाले यूजर्स से ट्रोल न करने की अपील की है। चारों ने बताया कि उन्होंने शादी का वीडियो चामुंडा मंदिर में बनाया था, जहां चारों ने अग्नि के सामने साक्षी मानकर फेरे लिए। हालांकि मंदिर के पुजारियों ने परिसर में ऐसी शादी होने की बात से साफ इंकार कर दिया। इस वीडियो में हसनपुर नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन और वहां उपस्थित दूसरी महिलाएं भी नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर बहस
धार्मिक स्थल पर इस शादी से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने इसका विरोध किया है, जबकि मंदिर के पुजारी और संगठन इस शादी पर सख्त आपत्ति जता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही तीनों बहनों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट बनाए थे। बेहद कम समय में उनके लाखों फॉलोअर्स बन गए हैं। उन्होंने महज 27 वीडियो अपलोड की है। यूजर्स की माने तो वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे रील कहा है, लेकिन बीजेपी चेयरमैन के दिखने के बाद लोग इसे सच मान रहे हैं, जिसके बाद कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे अनोखी शादी का नाम दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसके समर्थन में भी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने के लिए रोड सेफ्टी ऑडिट नीति लागू, सुरक्षा मानकों की होगी जांच
2026-07-23
-
हिमाचल में माॅनसून सक्रिय, नदियां-नाले उफान पर, 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
2026-07-23
-
आय से अधिक संपत्ति के मामले में तेलंगाना के अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
2026-07-23
-
UP News: कारागार प्रशासन और UPSIFS के बीच ऐतिहासिक MoU, फॉरेंसिक और सुधार गृह की दिशा में नया कदम
2026-07-23
-
2026-07-23
-
2026-07-23
-
देवधाम जोधपुरिया में 23 जुलाई को श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी संभालेगी कार्यभार
2026-07-22
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनभद्र में कांग्रेस का पैदल मार्च, पुलिस से हुई नोकझोंक
2026-07-22
-
चाकसू में राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन
2026-07-22
-
सोशल मीडिया अफवाहों पर सख्ती: थानों से एटीएस तक मजबूत होगी मॉनिटरिंग, हर जिले में बनेगी गोपनीय डायरी
2026-07-22
-
2026-07-22
-
असम में बाढ़ से 25 जिलों के 7,27,506 लोग प्रभावित, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया मदद का भरोसा
2026-07-22
-
श्री धनश्री ऑटो ने रचा नया कीर्तिमान, एक साथ 31 टीवीएस राइडर 125 मोटरसाइकिलों की भव्य मास डिलीवरी
2026-07-22
-
2026-07-22
-
आठ साल से अधूरी सड़क पर फूटा विधायक का गुस्सा, नंगे पैर कीचड़ में उतरकर अधिकारियों को लगाई फटकार
2026-07-22