सिरमौर की बेटी ने बढ़ाया मान, इंडियन ओपन मास्टर्स में 1500 मीटर दौड़ में पाया चांदी का पदक
खबर सार :-
निकिता के पिता ने हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि निकिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतेगी। उसकी लगन और अनुशासन उसे काफी दूर तक ले जाएगी। एक दिन वह देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि निकिता ने काफी मेहनत किया है। यही उसकी सफलता बनेगी।
खबर विस्तार : -
नाहन, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मस्तभौज के गांव गुड्डी मानपुर की रहने वाली निकिता शर्मा ने एक बार फिर अपने ज़ोरदार प्रदर्शन से राज्य और जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार सुबह बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित भारतीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में निकिता ने 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में 4ः29.76 मिनट में दूरी तय कर दूसरा स्थान (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया। पहले स्थान पर प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की थोटा संकीर्तन रही।
इन्होंने 4ः27.14 में रेस पूरी की। साथ ही प्रतियोगिता में तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश की विनीता गुर्जर ने 4ः30.64 समय के साथ प्राप्त किया। निकिता शर्मा पहले भी प्रतियोगिताओं में विजय पा चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने झारखंड के रांची और ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीते थे। अब तक वह करीब एक दर्जन राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमें सीनियर स्तर की कई बड़ी प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं।
निकिता की इस उपलब्धि पर उनके पिता फकीर चंद शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा, “निकिता की इस सफलता के पीछे उसके कोच राकेश चौधरी का बड़ा योगदान है। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन ने निकिता को इस मुकाम तक पहुंचाया। निकिता वर्तमान में बेंगलुरु स्थित साई नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में देश के बेहतरीन कोचों से प्रशिक्षण ले रही हैं। वहीं, उनके पिता ने नाहन के जाने-माने एथलीट सुनील शर्मा का भी विशेष आभार जताया है। उन्होंने न केवल मानसिक साहस बढ़ाया, बल्कि उन्हें उच्च गुणवत्ता के रनिंग शूज और अन्य ज़रूरी सामग्री भी उपलब्ध करवाई। निकिता के पिता का कहना है कि एक दिन जरूर आएगा जबकि निकिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल जीतकर लौटेगी। निकिता की मेहनत, लगन और अनुशासन, साथ ही कोच व परिवार का समर्थन, उन्हें लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। निकिता की इस जीत के बाद पूरे गांव गुड्डी मानपुर और सिरमौर जिले में खुशी की लहर है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Cristiano Ronaldo ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
2026-11-05
-
दिल्ली में एनसीडब्ल्यू का महिला खिलाड़ियों के लिए खेल शक्ति का आयोजन
2026-11-02
-
मेसी का धमाका, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2026-11-02
-
विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
2026-10-31
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20
-
Asian Para Games: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
2026-10-19
-
एशियन पैरा गेम्स में मोना ने गोल्ड तो अवनि लेखरा ने जीता सिल्वर
2026-10-19
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07